{"_id":"60edd5878ebc3ebf2258a1d9","slug":"hangama-during-corona-vaccination-deoria-news-gkp401750567","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में कोरोनारोधी टीका लगवाने आई भीड़ बेकाबू, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में कोरोनारोधी टीका लगवाने आई भीड़ बेकाबू, जमकर हुआ हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर में कोरोनारोधी टीका लगवाने आई भीड़ बेकाबू, जमकर हुआ हंगामा
रुद्रपुर। कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए सोमवार को रुद्रपुर में अफरातफरी मच गई। सुबह छह बजे सीएचसी परिसर में भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। लाइन में आगे-पीछे होने से उपजे विवाद में भिड़ीं दोनों महिलाएं एक-दूसरे का बाल नोचने लगीं। बेकाबू भीड़ ने सुबह दस बजे तक टीकाकरण नहीं शुरू होने पर केंद्र का दरवाजा तोड़ दिया।
रुद्रपुर में डेल्टा प्लस वैरिएंट से एक शख्स के संक्रमित होने की पुष्टी के बाद टीकाकरण केंद्र पर भीड़ बढ़ने लगी है। टीका लगवाने के लिए अस्पताल में नोटबंदी जैसी हालत उत्पन्न हो गई है। नोटबंदी के दौरान बैंकों पर लगने वाली लंबी कतारें अब अस्पतालों में दिख रही है। टीका लगवाने के लिए लोग अहले सुबह अस्पताल पहुंच रहे हैं। सोमवार को सुबह छह बजे वैक्सीन लगवाने आए लोगों से पूरा परिसर भर गया। सीएचसी के टीकाकरण केंद्र पर लंबी लाइन लग गई। पहले टीका लगवाने के लिए लाइन में धक्कामुक्की शुरू हो गई। इसी बीच लाइन में लगीं दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। गुत्थमगुत्था के बाद दोनों महिलाएं एक-दूसरे का बाल पकड़ कर खींचने लगीं। वहां लाइन में खड़ीं कुछ महिलाओं ने बीच-बचाव किया। 10 बजे तक लाइन में लगे लोग बेकाबू हो गए। टीकाकरण केंद्र नहीं खुलने से नाराज लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। अस्पताल में अराजकता का माहौल देख टीका लगाने वाले कर्मचारी पीछे के रास्ते से फरार हो गए। टीकाकरण केंद्र नहीं खुलने से दिनभर हंगामा होता रहा है। अस्पताल में डिमांड के अनुसार वैक्सीन नहीं मिलने से टीकाकरण की व्यवस्था चरमरा गई है। इस बाबत अधीक्षक डॉ. दिनेश यादव ने कहा कि टीकाकरण केंद्र पर भीड़ उमड़ने से व्यवस्था बिगड़ रही है। प्रशासन से पुलिस फोर्स की व्यवस्था कराने की मांग की गई है।
खिड़की पर हंगामा, बैक डोर से लगा टीका
रुद्रपुर। टीकाकरण को लेकर दिनभर अस्पताल में चले बवाल के बाद भी अस्पताल प्रशासन वैक्सीन लगाने का रिकार्ड दुरुस्त रख रहा है। सोमवार को अस्पताल प्रशासन 480 लोगों को टीका लगाने का दावा कर रहा है। भारी भीड़ के दबाव से टीकाकरण केंद्र का दरवाजा टूटने के बाद भी बैक डोर से वैक्सीन लगाई गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार बेलवा दुबौली गांव में भी 200 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। अस्पताल से बिना टीका लगवाए लौट रहे लोगों ने टीका लगाने में भेदभाव करने का आरोप लगाया।