फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Half-burnt dead body should be identified, then the secret of death will be revealed

Deoria News: अधजले शव की हो पहचान, तब तो खुले मौत का राज

Mon, 26 Jun 2023 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Half-burnt dead body should be identified, then the secret of death will be revealed
शव के कहीं अन्य जगह से लाकर ठिकाने लगाए जाने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के करौंदी-लंगड़ा बाजार मार्ग किनारे मिले अधजले शव की पहचान रविवार को भी नहीं हो पाई। इसे लेकर पुलिस भी परेशान रही, क्योंकि शव की पहचान होने के बाद ही मौत का राज खुलने की संभावना है। पुलिस इसे आशनाई व पैसे के लेन-देन से जोड़ भी देख रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी उसे इंतजार है।
क्षेत्र के करौंदी-लंगड़ा बाजार मार्ग पर सड़क के किनारे शुक्रवार की देर रात एक 45 वर्षीय व्यक्ति का अधजला शव मिला था। दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। सड़क के किनारे मिला अधजला शव रविवार को पुलिस के लिए अबूझ पहेली बना रहा। शव कई दिन पुराना होने के कारण उससे सड़ांध उठ रही थी, जिससे उसे अन्यत्र से लाकर यहां ठिकाने लगाने की बात कहीं जा रही है। करौंदी गांव के निकट सड़क के किनारे रात में करीब एक बजे शव मिलने की जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी और काफी प्रयास की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सका है। अब यह मामला पुलिस के लिए सिरदर्द हो गया है। शव को लेकर पुलिस आशनाई, पैसे के लेन-देन सहित अन्य मामलों से जोड़कर देख रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शव की पहचान मिटाने के लिए चेहरा बुरी तरह से जला दिया गया था, हाथ-पैर और अन्य हिस्से जले हुए थे। शव तीन से चार दिन पुराना होने के कारण बदबू दे रहा था। लोगों का यह भी कहना है कि अधजले शव को मौत के बाद पैंट पहनाया गया था।
विज्ञापन

-------- इंसेट में-
लापता व्यक्तियों के बारे में थानों से जानकारी जुटा रही पुलिस
बरहज। करौंदी गांव के निकट लंगड़ा बाजार मार्ग पर सड़क के किनारे मिले अधजले शव की पहचान न हो पाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। लोग इसे हत्या कर ठिकाने लगाने की बात मान रहे हैं। शव के शिनाख्त को लेकर भलुअनी पुलिस ने सदर कोतवाली, बरहज, मईल, खुखुंदू, मदनपुर सहित जिले के अन्य थानों से संपर्क साधा है। पुलिस कुछ दिन पूर्व लापता व्यक्तियों का डाटा भी जुटा रही है। वहीं दूसरे जनपद और प्रांतों से भी पुलिस मदद ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------- इंसेट में-
छह माह पूर्व भी गुठनी से लाकर फेंका गया था शव
बरहज। भलुअनी के गड़ेर स्थित गोदाम के निकट करीब छह माह पूर्व खेत में एक शव पाया गया था। जिसकी हत्या चाकू घोंपकर की गई थी। मृतक के जेब में चुनाव प्रचार का पर्चा मिला था। जिसके आधार पर पुलिस ने शख्स की शिनाख्त करते हुए खुलासा किया था। पुलिस के अनुसार शख्स बिहार के गुठनी का था। जिसका मैरवा आदि जगहों पर आना-जाना था। जहां कुछ लोगों ने शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दिया था। जबकि शव को गड़ेर स्थित गोदाम के निकट खेत में फेंंक दिया था।

---------
कोट-
शव के शिनाख्त कराने का प्रयास जारी है। अन्य थाना क्षेत्रों से भी मदद मांगी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चीजें कुछ और स्पष्ट होंगी। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। अंशुमन श्रीवास्तव सीओ, बरहज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed