{"_id":"6528419d65c89224fa026834","slug":"gyan-prakash-had-given-money-to-prem-to-contest-elections-deoria-news-c-7-1-gkp1006-335364-2023-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria Mass Murder: ज्ञानप्रकाश ने प्रेम को चुनाव लड़ने के लिए दिए थे रुपये, दस लाख हुए हैं ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria Mass Murder: ज्ञानप्रकाश ने प्रेम को चुनाव लड़ने के लिए दिए थे रुपये, दस लाख हुए हैं ट्रांसफर
Fri, 13 Oct 2023 02:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:08 PM IST
सार
देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
बाएं से ज्ञान प्रकाश और प्रेम यादव। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले में ज्ञान प्रकाश दूबे से प्रेम ने जो जमीन खरीदी थी, उसके बारे में पुलिस के एक अफसर ने ज्ञान प्रकाश से फोन कर जानकारी ली है। ज्ञान प्रकाश ने बताया है कि प्रेम से उसके संबंध अच्छे थे। जमीन के बदले मिले कुछ रुपये उसने खर्च कर दिए। उसी दौरान पंचायत चुनाव होने वाला था और प्रेम चुनाव मैदान में थे। इसके कारण ज्ञान ने कुछ रुपये उन्हें मदद के लिए दे दिए थे।
विज्ञापन
2014 में किए गए बैनामा के बाद ज्ञान प्रकाश दूबे के खाते में दस लाख रुपये ट्रांसफर हुए हैं। जबकि केहुनिया गांव की जमीन के बदले नकद रुपये दिए जाने की बात सामने आई है। गुजरात में फैक्टरी में काम कर रहे ज्ञान प्रकाश दूबे से जब पुलिस ने फोन से वार्ता किया तो बताया कि 2015 में पंचायत चुनाव था।
विज्ञापन
इस दौरान प्रेम चुनाव मैदान में थे। हम भी प्रचार-प्रसार में लगे थे। उन्होंने कहा था कि चुनाव में खर्च होगा। कुछ रुपये की मदद कर दीजिए। इस पर हमने उनकी मदद की थी। इसमें भी मेरे रुपये खर्च हुए थे। उनके घर रहता था। इसके कारण हमने कभी किसी बात को नहीं किया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: कर्मकांड के लिए गांव पहुंचा देवेश, घर की तरफ नजर पड़ते ही बोला- सब कुछ खत्म हो गया
शीला बोलीं- पति प्रेम ने ज्ञान प्रकाश से जबरन नहीं लिखाई थी भूमि, पूरा सम्मान देते थे
प्रेम यादव की पत्नी शीला ने बताया कि उनके पति प्रेम यादव ने ज्ञानप्रकाश दूबे से कोई धोखाधड़ी नहीं की। उन्हें रुपये और पूरा सम्मान दिया था। इसके कारण ज्ञान पूरे परिवार से लगाव रखते हैं। हम लोग भी उन्हें एक अभिभावक की तरह मानते थे। उनकी भूमि पर हमेशा सत्यप्रकाश दूबे की नजर रहती थी।
इसे भी पढ़ें: ज्ञानप्रकाश से खरीदी भूमि का बैनामा निरस्त करने की तैयारी शुरू, खामियां मिलने पर निरस्त होगा बैनामा
इसे भी पढ़ें: ज्ञानप्रकाश से खरीदी भूमि का बैनामा निरस्त करने की तैयारी शुरू, खामियां मिलने पर निरस्त होगा बैनामा
उन्होंने बताया कि ज्ञान प्रकाश दूबे अपने परिवार के लोगों से काफी तंग थे और उन्हें प्रताड़ित भी किया जाता था। जब भी वह किसी चीज की मांग करते थे तो मेरे पति पूरा करते थे। वह भी पूरे परिवार में घुल मिलकर रहते थे। उनकी मेरे परिवार से कभी शिकायत नहीं हुई। हम लोग भी उनके बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। अगर उनके भाई का परिवार अच्छा रहता तो वह क्यों मेरे घर आते। मेरे पति एक जनप्रतिनिधि थे और सबके दुख-सुख में साथ खड़े रहते थे।
इसे भी पढ़ें: एसओ की धमकी: मैंने कहा- आकर मिल तो लो, तुम चले गए जिलाध्यक्ष के वहां; रगड़ कर जिंदगी खराब कर दूंगा...
इसे भी पढ़ें: एसओ की धमकी: मैंने कहा- आकर मिल तो लो, तुम चले गए जिलाध्यक्ष के वहां; रगड़ कर जिंदगी खराब कर दूंगा...
ये है पूरा मामला
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।