{"_id":"5bcb6da4bdec22696d780ab7","slug":"gurga-statues-immersed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय माता दी के जयकारों के बीच हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय माता दी के जयकारों के बीच हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन
deoria
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बरहज में विसर्जित की जा रही प्रतिमा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया/रुद्रपुर। नौ दिवसीय दुर्गोत्सव के बाद पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी गई। सरयू, गंडक और राप्ती नदी के अलावा पोखरा-तालाबों में भी श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया। शुक्रवार को शुरू हुआ विसर्जन का सिलसिला शनिवार की देर रात तक जारी रहा। कई स्थानों पर सोमवार को प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
शहर में विभिन्न स्थानों पर निर्मित पूजा प्रतिमाओं में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार दोपहर बाद शुरू हुआ। शहर के परमार्थी पोखरा, लच्छीराम पोखरा, महुआपाटन, पटनवा पुल से छोटी गंडक में प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ निकले विसर्जन जुलूस में शामिल युवक भक्तिगीतों पर झूमते रहे। विसर्जन स्थल पर सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की टीमें डटीं रहीं। रुद्रपुर में प्रतिमाओं के जुलूस के दौरान पुराने चौक पर पीएसी तैनाती रही। एसडीएम दिनेश, तहसीलदार रामाश्रय और प्रभारी निरीक्षक अश्विनी राय पुलिस फोर्स के साथ रात में दो बजे तक जमे रहे। सेमरौना घाट पर नदी में पानी की कमी को देखते हुए प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन पर रोक लगा दी। इसके बाद प्रतिमाएं नरायनपुर घाट पर पहुंची। गोर्रा नदी के पिड़रा घाट पर मूर्ति विसर्जन के लिए प्रतिमाओं की लंबी कतार लगी रही। नरायनपुर में बीईओ गोपाल शरण मिश्र एकौना पुलिस के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन कराने में लगे रहे। नगर में प्रतिमाओं के निकले जुलूस में युवक डीजे के धुन पर थिरकते हुए पहुंचे। पुराना चौक से विसर्जन जुलूस को निकालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार को देर शाम तक प्रतिमाओं के विसर्जन का कार्यक्रम चलता रहा।
फोटो समाचार...
उग्रसेन सेतु से विसर्जित हुई सात सौ प्रतिमाएं
ड्रोन कैमरे से प्रशासन ने की विसर्जन स्थल की निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज/कपरवार। पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन सरयू नदी में किया गया। नगर के थाना घाट और कपरवार उग्रसेन पुल पर विसर्जन के लिए प्रतिमाओं की देर शाम तक लंबी कतारें थीं। प्रशासन ने ड्रोन कैमरे की नजर से निगरानी की। उधर, एसके इंटर कॉलेज के खेल मैदान में परंपरागत दशहरा पर लगे मेले का नगरवासियों ने लुत्फ उठाया। शुक्रवार की दोपहर से ही विसर्जन के लिए प्रतिमाओं का घाट पर आना शुरू हो गया था। एसडीएम विनीत कुमार सिंह, तहसीलदार केसरी नंदन, बीडीओ रतन प्रकाश चौधरी, इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार राय फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। सीडीओ राजेश कुमार त्यागी और एएसपी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने भी विसर्जन स्थल का जायजा लिया। उग्रसेन पुल से बेलडांड़ तक करीब तीन किमी तक मूर्तियों का कारवां से घंटों सड़क जाम रहा। देरशाम तक मूर्ति विसर्जन का क्रम जारी था। उग्रसेन सेतु से करीब सात सौ मूर्तियों का विसर्जन किया गया। देवी प्रतिमाओं के दर्शन के लिए गांवों के चौराहों पर आस्थावानों की भीड़ जमा थी। एसडीएमने नौका टोला के जय अम्बेकमेटी को पुरस्कृत किया। इस दौरान इंस्पेक्टर जेपी सिंह यादव, हीरामन गोंड़, अश्वनी यादव, अनुराग सिंह, सुभाष कुमार सिंह, ग्राम प्रधान हनुमान गुप्त, देवेश सिंह, चंद्रभूषण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मूर्ति आयोजक हुए सम्मानित
रुद्रपुर। नगर में स्थापित प्रतिमाओं को नगर पंचायत प्रशासन की ओर से शील्ड देकर समानित किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा ने नगर के पुराना चौक, पुन्नी साहू चौराहा, गोला वार्ड, सेमरौना चौराहा, इमामबाड़ा, खजुहा चौराहा, आदर्श चौराहा और मुख्य बाजार में स्थापित प्रतिमाओं को शील्ड दिया। इस दौरान नगर के सभासद कैसर अली, लल्लन गुप्ता, जयरतन चौरसिया, उत्तम पांडेय, विजय निगम, अंकित मणि, सौरभ मिश्र, सुनील श्रीवास्तव, संजय विश्वकर्मा, विष्णु जायसवाल आदि रहे।