{"_id":"69838c827b66f2392f0e06e8","slug":"ground-breaking-ceremony-of-the-cremation-ground-was-held-in-mathura-chhapar-deoria-news-c-208-1-deo1032-174195-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मथुरा छापर में अंत्येष्टि स्थल का हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मथुरा छापर में अंत्येष्टि स्थल का हुआ भूमि पूजन
Wed, 04 Feb 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना। तरकुलवा विकासखंड के मथुरा छापर गांव में छोटी गंडक नदी पर 24 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य बुधवार को शुरू हो गया। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने भूमि पूजन कर निर्माण की नींव रखी।
विधायक ने कहा कि छोटी गंडक नदी के किनारे बनने वाले बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे मथुरा छापर सहित आसपास के ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी। ग्रामीण इसकी मांग काफी दिन से कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि नवनिर्मित अंत्येष्टि स्थल के बन जाने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।