फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   groom and two others kidnapped along with the bride while going home after getting married in Deoria

Deoria News: शादी कर दुल्हन संग लौट रहा था दूल्हा, हो गई ऐसी घटना कि घरवालों के होश उड़े, परिवार- पुलिस उलझी

Tue, 16 Apr 2024 07:02 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
groom and two others kidnapped along with the bride while going home after getting married in Deoria
प्रत्यक्षदर्शी - फोटो : अमर उजाला
देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र के देवरिया- सलेमपुर फोरलेन पर मंगलवार की दोपहर में सरे राह दुल्हा-दुल्हन समेत चार का अपहरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही खुखुंदू पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए। उधर, पीड़ित दूल्हे पक्ष के लोगों का कहना है कि अपहरण कर्ता एक लाख रुपये की फिरौती मांग रहे हैं।
विज्ञापन


 गाजियाबाद के  थाना निवाड़ी ग्राम फिरोजपुर निवासी दूल्हा कपिल त्यागी की बारात सलेमपुर कस्बे में सोमवार को गई थी। मंगलवार दोपहर को दुल्हन की बिदाई कराकर चार पहिया गाड़ी से दूल्हा दुल्हन, दूल्हे का भाई पिंटू त्यागी, सतीश त्यागी, संजय त्यागी, जयभगवान त्यागी और दुल्हन का भाई अभी देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर भरथुआ चौराहे के पास ही पहुंचे थे कि दूसरी कार ओवर टेक कर वहां दूल्हे की गाड़ी को रोक दी।
विज्ञापन


आरोप है कि गाड़ी से दूल्हा दुल्हन को खीचकर अपने गांड़ी में बैठाया जाने लगा। विरोध करने पर हाथपाई शुरू हो गई। फिर चारों ने एसओजी टीम का होना बता कर दूल्हा दुल्हन और दोनों के भाईयों को कार में बैठाकर देवरिया के तरफ चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी चालक समेत तीन को मौके पर छोड़ दिया। पीड़ित पक्ष मौके से 112 पुलिस को फोन लगाए तो नहीं लगा। फिर पूछते हुए थाने में पहुंच गए। जैसे मामले की जानकारी इंस्पेक्टर दिलीप सिंह को हुई। वह पीड़ितों को लेकर मौके पर पहुंच गए।


इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल चल रही है। अभी कुछ पता नहीं चला है। उधर, पीड़ित पक्ष का कहना है कि अपहरण कर्ता दाढ़ी रखे हुए थे और अपहरण के बाद अब दूल्हे के मोबाइल से फोन कर एक लाख रुपये फिरौती की मांग कर रहे हैं। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है। अभी कोई क्लू नहीं मिला है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed