{"_id":"6549bec76ab1e24056084f7c","slug":"grandson-killed-baba-in-dispute-over-taking-water-from-hand-pump-in-deoria-2023-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हैंडपंप से पानी लेने के विवाद में नाती ने बाबा की कर दी हत्या, एक महिला भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हैंडपंप से पानी लेने के विवाद में नाती ने बाबा की कर दी हत्या, एक महिला भी घायल
Tue, 07 Nov 2023 10:08 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Nov 2023 10:08 AM IST
सार
हैंडपंप से पानी लेने के विवाद में एक नाती ने अपने बाबा की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी। घटना मंगलवार की सुबह एकौना थाने के बेलवा दुबौली गांव में हुई। आरोपी ने विवाद में अपनी चाची को भी पीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
देवरिया में हत्या
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां हैंडपंप से पानी लेने के विवाद में एक नाती ने अपने बाबा की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी। घटना मंगलवार की सुबह एकौना थाने के बेलवा दुबौली गांव में हुई। मृतक के चारों बेटे अलग-अलग रहते हैं। आरोपी ने विवाद में अपनी चाची को भी पीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
बेलवा दुबौली गांव के बलराम निषाद के चार बेटे गुड्डू, अनिल, राजू और जय सिंह का परिवार अलग-अलग रहता है। बड़ा बेटा गुड्डू वर्तमान में विदेश में है। उसका बेटा रामू अपनी मां के साथ घर पर ही रहता है। बलराम अपने दूसरे नंबर बेटे अनिल के साथ रहते थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है मंगलवार की सुबह दरवाजे पर लगे हैंडपंप से पानी लेने को विवाद हो गया। गुड्डू के बेटे रामू और अनिल की पत्नी सीमा में मारपीट हो गई। विवाद में हैंडपंप तोड़ दिया गया। मारपीट में सीमा घायल हो गई।
विज्ञापन
झगड़े में बलराम निषाद ने सीमा की तरफ से बीच बचाव किया जिसके बाद वह पचलड़ी बेलवा बांध की तरह टहलने चले गए। आरोप है कि इस बात को लेकर नाराज बलराम का नाती रामू लाठी लेकर बंधे के किनारे पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से बलराम की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी मां सहित घर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को जिला अस्पताल भेजा। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि पारिवारिक विवाद में लाठी से चोट से मौत बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
आरोपी मां सहित घर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को जिला अस्पताल भेजा। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि पारिवारिक विवाद में लाठी से चोट से मौत बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।