{"_id":"68bdde8cd21078c2c1089390","slug":"grains-will-not-be-available-without-e-kyc-deoria-news-c-208-1-deo1010-162694-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिना ई-केवाईसी कराए नहीं मिलेगा अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिना ई-केवाईसी कराए नहीं मिलेगा अनाज
Mon, 08 Sep 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से इस बार ई-केवाईसी न कराने वाले राशन कार्डधारको को अनाज नहीं मिलेगा। विभाग ने तीन माह तक उनका राशन होल्ड कर ई-केवाईसी नहीं कराने पर राशन कार्ड निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।
सितंबर माह का राशन वितरण 10 से 25 सितंबर के बीच किया जाएगा। इस बार दो शिफ्ट में राशन वितरण करने का शेड्यूल निर्धारित किया गया है। शासन की ओर से जारी निर्देश में जिन कार्डधारकों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें इस बार अनाज उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। हालांकिए राशन कार्ड में शामिल पांच वर्ष तक के बच्चों को इसमें छूट दी गई है कि उनका राशन नहीं रोका जाएगा। जिले में हर माह करीब 23.63 लाख लोगों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत निशुल्क अनाज दिया जाता है। इसमें अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो राशन (14 किलो गेहूं, 21 किलो चावल और तीन माह पर तीन किलो चीनी) और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलो राशन (2 किलो गेहूं, 3 किलो चावल) बांटा जाता है।
आपूर्ति विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार जिले कुल राशन कार्डधारकों में से 3.25 लाख ने ई-केवाईसी नहीं कराया है। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने कहा कि जिनका ई- केवाईसी नहीं हुआ है, वह अपने दुकानदार से संपर्क कर कार्य पूर्ण करा सकते हैं।