फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Government bringing changes in people's lives through development works

Deoria News: विकास कार्यों के जरिए लोगों के जीवन में परिवर्तन ला रही सरकार

Fri, 13 Dec 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 13 Dec 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Government bringing changes in people's lives through development works
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने वार्ड नंबर 14 मीरा बाई नगर में निर्मित नगर पंचायत कार्यालय भवन का बृहस्पतिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर लोकार्पण किया। कार्यालय 179.72 लाख रुपये की लागत से बना है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 240 लाभार्थियों को आवास की चाबी देकर सम्मानित किया।
कृषिमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों के माध्यम से प्रत्येक नागरिक के जीवन में परिवर्तन लाने की दिशा में कार्य कर रही है। नगर पंचायत क्षेत्र में 2040 लोगों ने प्रधानमंत्री आवास शहरी की लिए आवेदन किया है, जिसमें से 266 आवास स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

इसमें 240 आवास 6 करोड़ 52 लाख की लागत से बनकर तैयार हो चुके हैं। पूर्व सांसद डॉ.रमापति राम त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, अधिशासी अधिकारी हिमांशु प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख राम आशीष गुप्ता, बीडीओ अरुण कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed