फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   goverment school start from today

Deoria News: परिषदीय विद्यालयों में आज से नया सत्र, बढ़ाएंगे नामांकन

Mon, 01 Apr 2024 06:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 01 Apr 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
goverment school start from today
आउट ऑफ स्कूल बच्चों को करेंगे चिह्नित, बीएसए ने जारी की विभिन्न कार्यक्रमों की सूची
विज्ञापन


हर स्कूल में नामांकन पिछले वर्ष की अपेक्षा 10 प्रतिशत अधिक करने का रखा गया लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी



देवरिया। जिले के 2120 परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से सत्र 2024-25 की शुरुआत होगी। विभाग का पूरा जोर नए सत्र में विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने पर है। इसके लिए स्कूल चलो अभियान सहित अन्य जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।
अभी जिले में 2.39 लाख छात्रों का नामांकन है। इस बार स्कूल वार पिछले सत्र से 10 प्रतिशत अधिक नामांकन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शैक्षिक सत्र 2024-25 में स्कूल चलो अभियान नए सत्र के पहले दिन से ही संचालित कराया जाएगा। विकास खंड स्तर पर इस अभियान के नोडल खंड शिक्षा अधिकारी होंगे।
विज्ञापन

बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि एक अप्रैल से 30 सितंबर तक विद्यालय का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक रहेगा। प्रार्थना सभा/योगाभ्यास सुबह आठ से 8:15 बजे तक, मध्यावकाश 10:30 बजे से 11 बजे तक होगा। स्कूल चलो अभियान के माध्यम से अध्यापकों, बच्चों, जन सामान्य में जागरूकता लाने, विकास खंड स्तर पर स्कूल चलो अभियान, छात्र नामांकन, आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नांकित करने, आउट ऑफ स्कूल बच्चों, छात्र नामांकन तथा उपस्थिति की स्थिति, प्रत्येक परिषदीय विद्यालय अपने गत वर्ष के नामांकन में 10 प्रतिशत की वृद्धि करने का प्रयास होगा। शत-प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति पर विशेष फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed