फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gorra and Rapti water levels remain stable, risk of erosion increases

Deoria News: गोर्रा और राप्ती का जलस्तर स्थिर, कटान का खतरा बढ़ा

Mon, 22 Sep 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorra and Rapti water levels remain stable, risk of erosion increases
रुद्रपुर,एकौना। गोर्रा और राप्ती नदी का जलस्तर स्थिर हो गया है। हालांकि बंधे से लेकर आबादी के समीप कटान स्थलों पर खतरा बरकरार है। जलस्तर घटने पर गोर्रा और राप्ती के पांच संवेदनशील स्थानों पर तेजी से कटान होने की संभावना बनी है। वहीं नदी और बंधे के बीच की फसल में पानी घुसने से तिल और मक्के के साथ मूंगफली की खेती भी प्रभावित हुई। जिसको लेकर किसानों में चिंता बनी है।
विज्ञापन


गोर्रा नदी का जलस्तर 70 मीटर और राप्ती 69.60 मीटर पर थम गया। पानी आने से पचलड़ी निवासी रमाशंकर सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, बलवंत सिंह, रामपाल सिंह, संदीप सिंह, सुनील सिंह, मनोज सिंह, राजेश्वर शर्मा, ओम प्रकाश सिंह, नंदू यादव, चन्द्र भूषण सिंह, लौहर विश्वकर्मा, चंद्रभान पाल आदि किसानों की फसल डूब गई है। गोर्रा नदी पिड़रा पुल के एप्रोच के अलावा पिड़री, सिलहटा, नरायनपुर और बहोरा दलपतपुर गांव के समीप हर साल कटान करती जा रही है। यहां नदी लोगों की मकानों से सटकर बह रही है। अब जलस्तर के घटने की उम्मीद के बाद कटान होने को लेकर तटवर्ती गांव के लोग भय में हैं। खेती योग्य भूमि को काट कर बंधे के समीप पहुंची राप्ती नदी भेड़ी गांव की घनी आबादी को प्रभावित कर सकता है। यहां लगा बोल्डर पिचिंग कटान रोकने में सक्षम साबित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed