फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Good news: Tuberculosis test now easy, report will be available immediately

खुशखबरी : अब क्षयरोग की जांच हुई आसान, तत्काल मिलेगी रिपोर्ट

Sat, 16 Mar 2024 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Good news: Tuberculosis test now easy, report will be available immediately
- हेल्थ वेलनेस सेंटर खुखुंदू पर अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से कैंप लगाकर की गई लोगों की जांच
विज्ञापन


- कोरिया से आई आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस से लैस इस मशीन का शुभारंभ जनपद के खुखुंदू में पहली बार हुआ



संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। यहां के वेलनेस सेंटर पर शनिवार को अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन ( अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स-रे मशीन) से क्षयरोग की जांच की गई और तुरंत ही लोगों को रिपोर्ट भी सौंप दी गई। कोरिया से आई आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस से लैस इस मशीन का प्रयोग पहली बार जनपद के खुखुंदू में हुआ। ऐसे में अब क्षय रोग की जांच आसानी से कराई जा सकती है। उधर, खुखुंदू के बाद फिर सोमवार को भी क्षेत्र के सुरहां गांव में कैंप लगाया जाएगा।

सीएमओ डाॅ. राजेश झा के निर्देश पर जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. सुरेंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को खुखुंदू हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर पहुंची और कैंप का आयोजन किया गया। इसमें अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से तकरीबन 50 लोगों की जांच की गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि कोरिया से आई यह मशीन एआई वेस्ट है। इससे क्षय रोग की जांच के अलावा बीपी, शुगर और हाईवेट से बीएमआई निकालकर जांच की जा रही है। सबसे खास बात यह है कि मिनटों में जांच रिपोर्ट सौंप दी जा रही है।
विज्ञापन

डीटीओ ने बताया कि यह अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन हर जगह उपलब्ध नहीं है। इस दौरान सीएचसी की अधिकारी गुंजन, क्षय रोग विभाग के जिला कार्यक्रम समन्वयक देवेंद्र प्रताप सिंह, कोआर्डिनेटर सीमा कुमारी, डिस्ट्रिक्ट सुपरवाइजर मृत्युंजय यादव, एक्स-रे टेक्नीशियन शिवपाल विश्वकर्मा, विश्वजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

प्रदेश के सिर्फ इन जिलों को ही मिली है यह मशीन

खुखुंदू। कोरिया की अत्याधुनिक क्षय रोग एक्स-रे मशीन जिले के अलावा प्रदेश के अन्य छह जिलों को मिली है। इसमें गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, वाराणसी, आगरा और आंबेडकर नगर जिला शामिल है। जिला कार्यक्रम समन्यक ने बताया कि जनपद के 16 ब्लाकों और 18 क्षय रोग यूनिट्स में बारी-बारी से कैंप लगाकर क्षेत्र के लोगों की जांच की जाएगी। कैंप लगने से पहले आशा और एएनएम की जिम्मेदारी है कि वह क्षेत्र में घूम घूमकर लोगों को जांच कराने के लिए जागरूक करें। वैसे समय-समय पर क्षेत्र में कैंप लगता रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed