{"_id":"612933838ebc3e7a1f5e09da","slug":"gold-medalist-in-llm-anupriya-rewarded-by-president-of-india-deoria-news-gkp4070169175","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलएम में गोल्ड मेडल पाकर अनुप्रिया ने बढ़ाया रुद्रपुर का मान, लखनऊ में राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलएम में गोल्ड मेडल पाकर अनुप्रिया ने बढ़ाया रुद्रपुर का मान, लखनऊ में राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत
विज्ञापन

रुद्रपुर। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ के दीक्षांत समारोह में रुद्रपुर की बेटी अनुप्रिया ने गोल्ड मेडल पाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। एलएलएम की छात्रा ने परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किया है। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें गोल्ड मेडल देकर पुरस्कृत किया। राष्ट्रपति से गोल्ड मेडल प्राप्त होने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। शुक्रवार को घर वालों ने मिठाई बांट कर खुुशी का इजहार किया।
मांगा कोड़र गांव के संतराम यादव की बेटी अनुप्रिया ने एलएलबी की पढ़ाई दिल्ली से की। जिसके बाद उसने मास्टर ऑफ लॉ की पढ़ाई बाबा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ से किया। इस बार उसने एलएलएम की परीक्षा में टॉप किया। बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनुप्रिया यादव को दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल दिया। बिटिया ने अपनी उपलब्धि का श्रेय घर वालों और गुरुजनों को दिया। मेडल प्राप्त करने के बाद खुशी का इजहार करते हुए उसने कहा कि वह देश के गरीब और मजलूमों के हक को लेकर कार्य करेगी। जिससे देश की मजबूती को बल मिलेगा। गोल्ड मेडल मिलने पर राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, ब्लॉक प्रमुख ऊषा पासवान, डॉ. अंतर्यामी सिंह, गांव की प्रधान माया देवी, जयचंद यादव, अमित यादव वीरू,आदि ने बधाई दी।