फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Girls beat in 12th and 10th

Deoria News: 12वीं और 10वीं में बेटियों ने मारी बाजी

Sat, 13 May 2023 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Girls beat in 12th and 10th
टापर अनुष्का को सम्मानित करती प्रधार्नाचार्य
अनुष्का और गौरव को संयुक्त रूप से 97.6 प्रतिशत अंक मिला, बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को दी गई बधाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सीबीएसई 12वीं में देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कला वर्ग की छात्रा अनुष्का यादव और नवजीवन मिशन स्कूल के गौरव तिवारी 96.6 प्रतिशत पाकर संयुुक्त रूप से जिला टॉपर बने हैं। उधर 10वीं में आरबीटी की साक्षी उपाध्याय ने 97.60 प्रतिशत अंक पाकर जनपद स्तर पर सर्वोच्च अंक हासिल किया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूलों में मिठाई खिलाकर आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।

शुक्रवार सुबह परिणाम को लेकर ऊहापोह की स्थिति रही। इसके बाद पहले इंटर और दोपहर में हाईस्कूल के परिणाम घोषित किए गए। परिणाम के बारे में सुबह में कई स्कूल प्रबंधक भी कुछ बताने में असमर्थता जताते रहे। बाद में स्थिति स्पष्ट हुई। इधर, दोनों परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखी, हालांकि 12वीं के कई छात्र कोटा या अन्य जगहों पर तैयारी पर जाने के चलते स्कूल नहीं पहुंच सके। इंटर में जिला टॉपर बनी एवं कांस्टबेल उमेश यादव व गृहिणी नीरज यादव की होनहार पुत्री एवं तीन संतानों में सबसे बड़ी अनुष्का चौथी कक्षा से ही डीएसएस की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि बिना कोचिंग की सहायता से ही यह मुकाम हासिल किया। यू-ट्यूब से पढ़ाई में मदद मिली। परीक्षा के दो माह पहले से हर दिन वह सात घंटे पढ़ाई करती थीं। नृत्य व चेतन आनंद का उपन्यास पढ़ना, इनका पसंदीदा कार्य है। उधर, इंटर के ही टॉपर गौरव तिवारी पुत्र अवधेश तिवारी परिषदीय शिक्षक निवासी भटवलिया दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए गए हुए हैं। उन्होंने बताया कि सिविल सर्विसेज की तैयारी करना उनका सपना है और मेहनत के बल पर वह इसे पाकर रहेंगे। उधर, हाईस्कूल में टॉप की एवं उमानगर निवासी व दीवानी कचहरी में अधिवक्ता अजय उपाध्याय की पुत्री साक्षी उपाध्याय डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। दूसरे स्थान पर रहे डीएसए के अथर्व पांडेय जो कोटा में तैयारी के लिए चले गए हैं, उन्होंने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed