{"_id":"6a47f9ce653ac5982e07518b","slug":"giri-neighbors-wall-on-tinshed-woman-dies-after-being-pressed-into-debris-deoria-news-c-7-1-gkp1039-1374272-2026-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: टिनशेड पर गिरी पड़ोसी की जर्जर दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत-3 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: टिनशेड पर गिरी पड़ोसी की जर्जर दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत-3 बच्चे घायल
Fri, 03 Jul 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:35 PM IST
सार
बृहस्पतिवार की रात वह टिन शेड में बेटी के तीन बच्चों श्री (4), आदित्य (3) और वीर (2) के साथ सोई थीं। रात नौ बजे के करीब पड़ोसी के मकान की जर्जर दीवार अचानक भरभराकर टिन शेड पर गिर गई। फूला और तीनों बच्चे मलबे में दब गए। टिनशेड पर दीवार गिरने से हुई तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
गौरी बाजार में दीवार गिरने से क्षतिग्रस्त घर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गौरी बाजार स्थित बंद चीनी मिल के पास बृहस्पतिवार की रात एक मकान की जर्जर दीवार बगल के टिन शेड पर भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में दबकर शेड के नीचे सो रही फूला देवी (45) की मौत हो गई। उसके साथ में सो रहे बेटी रूमा के तीन मासूम बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों का मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
सुरौली थाना क्षेत्र के सिंगही मझगांवा गांव निवासी फूला देवी के चार बेटे और पांच बेटियां हैं। इनमें चार बेटियों और तीन बेटों की शादी हो चुकी है। फूला इन दिनों गौरी बाजार स्थित बंद चीनी मिल के पास अपनी बेटी रूमा के घर रह रही थीं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात वह टिन शेड में बेटी के तीन बच्चों श्री (4), आदित्य (3) और वीर (2) के साथ सोई थीं। रात नौ बजे के करीब पड़ोसी के मकान की जर्जर दीवार अचानक भरभराकर टिन शेड पर गिर गई।
फूला और तीनों बच्चे मलबे में दब गए। टिनशेड पर दीवार गिरने से हुई तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
फूला और तीनों बच्चे मलबे में दब गए। टिनशेड पर दीवार गिरने से हुई तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
लोगों ने मलबा हटवाकर सभी को निकाला। घायलों को तत्काल सीएचसी गौरी बाजार पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने फूला देवी को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों बच्चों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया।
चिकित्सकों की निगरानी में उपचार के बाद अब तीनों मासूमों घर भेज दिया। उधर, हादसे की सूचना पर पहुंची गौरी बाजार पुलिस ने निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चिकित्सकों की निगरानी में उपचार के बाद अब तीनों मासूमों घर भेज दिया। उधर, हादसे की सूचना पर पहुंची गौरी बाजार पुलिस ने निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।