फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ghagra flowing above the danger mark

खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा

Fri, 22 Jul 2016 10:30 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 22 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Ghagra flowing above the danger mark
बरहज के दियारा इलाके से घाघरा नदी में नाव से जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
बरहज। घाघरा में बाढ़ के पानी से तटवर्ती इलाका पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। खतरे के निशान से करीब आधा मीटर ऊपर बह रही नदी का पानी रामजानकी मार्ग के पास पहुंच गया है। कटान में तेजी हुई है, घाघरा के उस पार परसिया देवार और विशुनपुर देवार का मुख्य रास्ता कट रहा है। प्रशासन की ओर से राहत व बचाव के प्रबंध नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


थाना घाट पर घाघरा खतरे के लाल निशान 66.50 मीटर से 45 सेमी ऊपर 66.95 मीटर पर बह रही है। जिसके चलते बाढ़ का पानी देवारा क्षेत्र के अधिकांश टोलों में तेजी से फैल रहा है। वहां का जनजीवन पूरी तरह से ठप है और लोग अपने घरों में दुबके हैं। विशुनपुर देवार के महेश यादव ने बताया कि तहसील प्रशासन से राहत सामग्री की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई भी मदद नहीं मिली।
विज्ञापन


उधर भदिला प्रथम व धनया कुंद महाल में चार नावें भेजी गई हैं, वहां के लोगों को भी राहत सामग्री मुहैया नहीं कराई गई है। राप्ती नदी का जलस्तर भी कपरवार के उग्रसेन सेतु को छूने के लिए आतुर है। राप्ती नदी से महेन के पास एक बंधे पर कटान हो रही है। महेन के संतोष यादव ने बताया कि बाढ़ खंड विभाग को पहले से ही बंधे को मजबूत बनाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन विभाग ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। मोहरा, समोगर और मनियापार भी बाढ़ के पानी से प्रभावित हो रहा है। सबसे खराब स्थिति कटईलवां गांव की है, जहां नदी कटान करते हुए खेती की जमीनों के साथ गांव को काटने पर आमादा है। तहसील प्रशासन का महज यही कहना है कि बाढ़ पर पूरी निगरानी की जा रही है, लेकिन राहत के नाम पर पीड़ितों को फूटी कौड़ी तक नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed