Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gearing up for the success of the foot march

Deoria News: पदयात्रा की सफलता के लिए कसी कमर

Wed, 04 Nov 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 04 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gearing up for the success of the foot march
देवरिया। गोरखपुर में चार नवंबर को आयोजित होने वाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की सफलता के लिए सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय औरा-चौरी में तैयारी बैठक हुई। इसमें पदयात्रा की रूपरेखा तैयार करने के साथ संगठनात्मक तैयारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी देवेंद्र यादव रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने की। जिला प्रभारी ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित जिम्मेदारियों का समय से निर्वहन करने को कहा। उन्होंने कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ पदयात्रा की तैयारियों में जुटे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। बैठक में जिला महामंत्री कृष्णनाथ राय और जितेंद्र सिंह के अलावा अजीत सिंह, मार्कण्डेय गिरि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed