फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gautam carrying a reward of Rs 50 thousand arrested in Maharashtra, wanted in Gorakhpur police record

UP: इनामी वांटेड महाराष्ट्र में गिरफ्तार- दी थी धमकी, 'डॉक्टर साहब रुपये दीजिए वरना बेटे को गोली मार दूंगा'

Sun, 07 Jul 2024 04:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 07 Jul 2024 04:35 PM IST
विज्ञापन
Gautam carrying a reward of Rs 50 thousand arrested in Maharashtra, wanted in Gorakhpur police record
इनामी बदमाश गौतम गौड

गोरखपुर और देवरिया में डॉक्टर से रंगदारी मांगने और पुलिस टीम पर फायरिंग के मामले में दो साल से वांछित जिले के 50 हजार के इनामी को एसटीएफ लखनऊ और गोरखपुर यूनिट की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र के पनवेल से गिरफ्तार किया है। टीम उसे ट्रांजिट रिमांड पर गोरखपुर लेकर आ रही है।

विज्ञापन


जिले के खामपार थानाक्षेत्र के बरवापट्टी गांव निवासी गौतम गौड़ पुत्र निर्मल गौड़ गोरखपुर के झंगहा थानाक्षेत्र के डॉक्टर से 25 लाख रुपये की रंगदारी और पुलिस टीम पर फायरिंग के मामले में दो साल वांछित था। एसटीएफ लखनऊ और गोरखपुर यूनिट की टीम उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी।
विज्ञापन


इसी बीच टीम को गौतम के महाराष्ट्र में होने की सूचना मिली। इसके बाद एसटीएफ लखनऊ के डीएसपी धर्मेश कुमार शाही और गोरखपुर यूनिट के निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम वहां पहुंची और महाराष्ट्र पुलिस की मदद से उसे चार जुलाई को थाणे जिले के पनवेल थानाक्षेत्र के बदलापुर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर साहब रुपये दीजिए वरना बेटे को गोली मार देंगे
एसटीएफ ने बताया कि गौतम ने आठ सितंबर 2022 को गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र के गोबड़ौर निवासी डॉ. संतराज गुप्ता को फोन कर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। धमकी दी थी कि 25 लाख रुपये नहीं दिए तो उनके बेटे को गोली मार देगा।

डॉक्टर से कोई प्रतिक्रया नहीं मिलने पर गौतम ने अपने तीन साथियों के साथ डॉक्टर के घर पर फायरिंग कर दी। बाद में डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ झंगहा थाने में केस दर्ज किया था।

पुलिस के जाल में नहीं फंसा था गौतम
बताया जा रहा है कि डॉक्टर के साथ मिलकर पुलिस ने गौतम और उसके साथियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। पुलिस के कहने पर डॉक्टर ने रुपये देने के लिए बदमाशों को एक जगह पर बुलाया था। बदमाश जैसे ही वहां पहुंचे, पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए सामने आ गई। इस दौरान मुठभेड़ में तीन बदमाश पकड़ लिए गए थे, जबकि गौतम पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भाग निकला था।

डॉक्टर के साढू के कहने पर मांगी थी रंगदारी
एसटीएफ ने बताया कि आरोपी गौतम ने पूछताछ में बताया कि डॉक्टर के देवरिया निवासी साढू जितेंद्र गुप्ता के कहने पर रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की नीयत से घर पर चढ़कर फायरिंग की थी। इस वारदात के बाद गौतम मुम्बई भाग गया था। दो साल से वहीं छिपकर रह रहा था।


दुष्कर्म, हत्या के प्रयास समेत सात केस
गौतम पर गोरखपुर के झंगहा, देवरिया के खामपार व बनकटा थाने में कुल सात केस दर्ज हैं। इसमे बनकटा थाने में दुष्कर्म, खामपार थाने में हत्या का प्रयास, एनडीपीएस और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज हैं। झंगहा थाने में रंगदारी समेत हत्या के प्रयास के तीन केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed