{"_id":"643fa855991f9dc7850670ab","slug":"gas-cylinder-fire-mother-and-his-daughter-died-in-deoria-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में खाना बनाते समय हादसा: गैस सिलेंडर से लगी आग, मां-बेटी की झुलसने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में खाना बनाते समय हादसा: गैस सिलेंडर से लगी आग, मां-बेटी की झुलसने से मौत
Wed, 19 Apr 2023 05:18 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 Apr 2023 05:18 PM IST
सार
करौता गांव निवासी उपेंद्र मद्धेशिया की पत्नी नीतू मद्धेशिया क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। दोपहर वह खाना बना रही थी, तभी अचानक गैस में रिसाव के कारण आग लग गई। उसी कमरे में उनकी बेटी भी थी। आग की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
आग लगने से मां-बेटी की मौत।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मईल थाना क्षेत्र के करौता गांव में गैस सिलेंडर से खाना बनाते समय बुधवार को आग लगने से महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य और उसकी बेटी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
करौता गांव निवासी उपेंद्र मद्धेशिया की पत्नी नीतू मद्धेशिया (35) जो क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। दोपहर को वह खाना बना रही थी, तभी अचानक गैस में रिसाव के कारण आग लग गई। उसी कमरे में उनकी बेटी भी थी, आग देखकर मां-बेटी दोनों घर में ही छिप गई।
इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में आग की लपटों में 40 घर जले, दो मासूमों से सहित तीन की मौत; कई बकरियां-गाय व भैंस झुलसे
विज्ञापन
आग लगते ही तेजी से पूरे घर में फैल गई। इससे मां-बेटी आग की चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और दोनों को घर से निकाला। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसिया चन्दौर ले गए।
स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें देवरिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
एसआई अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए हैं। सूचना मिनी है कि दोनों की मौत हो चुकी है। शवों को लेकर परिजन घर आ रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन