फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Garbage set on fire, people troubled by smoke

Deoria News: कूड़े में लगाई आग धुएं से लोग परेशान

Sun, 30 Nov 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 30 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Garbage set on fire, people troubled by smoke
भटनी नगर में कूड़ा जलाने पर फैला धुंआ। स्रोत सोशल मीडिया।
भटनी। नगर स्थित रामलीला मैदान में नगर पंचायत की ओर से जमा किए गए कूड़े में आग लगा देने से शनिवार की शाम बाजार में धुआं फैल गया। धुएं के कारण आसपास के सड़क, बाजार क्षेत्र और मंदिर के पास रहने वाले लोगों के साथ-साथ दुकानदारों और ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

धुआं फैलने से बाजार में दुकान में बैठे दुकानदारों और ग्राहकों को असुविधा हुई। दुकानदार संतोष कुमार, पंकज गुप्त, अशोक गुप्त, सुनील गुप्त, जय प्रकाश गुप्त आदि ने कहा कि धुएं की बदबू के कारण ग्राहक दुकान तक रुक नहीं पा रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं सब्जी व फल खरीदने पहुंचे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई की शिकायत रही।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत की ओर से पिछले कई दिनों से रामलीला मैदान में कचरा फेंका जा रहा है, लेकिन उसे जलाना सबसे अधिक गंभीर लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि तुरंत इस पर रोक लगाई जाए और कचरे के निस्तारण के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ईओ अमित सिंह ने बताया कि पहले से यहां कूड़ा फेंका गया था। किसी ने इसमें आग लगा दी है जिससे दिक्कत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed