फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gangster action against three accused including SMI in grain scam

Deoria News: अनाज घोटले के आरोपी एसएमआई समेत तीन पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Fri, 15 Dec 2023 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Gangster action against three accused including SMI in grain scam
भाटपाररानी। अनाज घोटाला करने के आरोपी एसएमआई, कोटेदार और कोटेदार के भाई पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। लार में तैनाती के दौरान एसएमआई को सुल्तानपुर पुलिस गिरफ्तार कर ले गई थी। जेल से रिहाई के बाद भाटपाररानी में अनाज घोटाला में पकड़ा गया था।
विज्ञापन


बिहार के सारण जिला के विजयराय के टोला रेवेलगंज निवासी एसएमआई राहुल सिंह की तैनाती वर्ष 2022 में भाटपाररानी विपणन कार्यालय पर थी। आरोप है कि तैनाती के दौरान एसएमआई जगहथा के कोटेदार केशव सिंह और भाटपाररानी नगर के कोटेदार पप्पू के भाई सुनील जायसवाल के साथ मिलकर गोदाम से सरकारी अनाज को बेच दिया था। शिकायत के बाद गोदाम के सत्यापन में अनाज के घोटाले का पोल खुला।
विज्ञापन

31 जुलाई 2022 को भाटपाररानी पुलिस ने एसएमआई समेत तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया था। भाटपाररानी पुलिस ने तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस की माने तो एसएमआई राहुल सिंह सुल्तानपुर में भी अनाज घोटाला किया था। वहां पर इसके खिलाफ केस दर्ज था। जिले के लार कस्बा में तैनाती के दौरान सुल्तानपुर पुलिस गिरफ्तार कर ले गई थी। जेल से रिहाई के बाद भाटपाररानी में एसएमआई ने कोटेदार के साथ मिलकर फिर अनाज का घोटाला किया। पुलिस ने कोटेदार केशव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर दिलीप पांडेय ने बताया कि गैंगस्टर के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed