{"_id":"655f94bfcca0c460a2077b9c","slug":"gangster-action-against-gang-rape-accused-sent-to-jail-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-13581-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई, भेजा जेल
Thu, 23 Nov 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। दिल्ली की रहने वाली 20 वर्षीय युवती के साथ भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के पास सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों दीपक जायसवाल और रोहित गोंड के विरुद्ध पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया है।
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहां थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का परिवार नई दिल्ली के मयूर विहार कालोनी में रहता है। वह हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले सजातीय पुरुष मित्र इमरान के साथ नई दिल्ली से 19 फरवरी को बिहार जा रही थी। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सिवान जाने वाली गोरखपुर-सिवान सवारी गाड़ी में दोनों सवार हुए। पुरुष मित्र से किसी बात को लेकर अनबन होने पर वह भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर रात करीब 9:30 बजे उतर गई थी। रात होने के कारण वह ठहरने के लिए भटक रही थी। तभी भाटपाररानी क्षेत्र के बेलपार पंडित गांव का रहने वाला दीपक जायसवाल पुत्र पप्पू जायसवाल व बड़का गांव का रोहित गोंड पुत्र रमेश गोंड मिल गए। दोनों युवती को बहला-फुसलाकर बाहर ले गए और अपने रेलवे परिसर स्थित होटल में ले जाकर बारी बारी से दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए अगले ही दिन जेल भेज दिया। दोनों कुछ माह पहले जेल से बाहर आ गए थे। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष दिलीप पांडेय नेने बताया कि दोनों आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।