{"_id":"63f3be9fda6cbd4e1803b5b9","slug":"gangrape-with-demsel-deoria-news-c-7-1-60666-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: रेलवे स्टेशन से उठाकर ढाबे में ले जाकर युवती से की दरिंदगी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: रेलवे स्टेशन से उठाकर ढाबे में ले जाकर युवती से की दरिंदगी, दो गिरफ्तार
Tue, 21 Feb 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:10 AM IST
सार
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी ढाबा मालिक बेलपार पंडित निवासी दीपक जायसवाल और कर्मचारी बड़का गांव निवासी रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है। शक के आधार पर कुछ अन्य युवकों को भी पकड़ा गया है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गैंगरेप के आरोपित युवक भाटपाररानी पुलिस की गिरफ्त में।विज्ञप्ति
विस्तार
देवरिया जिले में भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के पास एक ढाबे में रविवार की रात युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वह रात दो बजे खून से लथपथ अर्धबेहोशी की हालत में प्लेटफाॅर्म पर मिली। उसकी हालत से आशंका है कि आरोपियों ने वहशियाना हरकत की है। घटना को ढाबा मालिक और उसके कर्मचारी ने अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस के मुताबिक, युवती मूल रूप से बिहार के बगहा क्षेत्र की रहने वाली है। परिजन अब दिल्ली के मयूर बिहार में रहते हैं। वह किसी परिचित के साथ गोरखपुर से पैसेंजर ट्रेन में बैठी थी। परिचित से कहासुनी होने के बाद वह भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर रात सवा नौ बजे उतर गई। स्टेशन में बेंच पर बैठी युवती को दो युवकों ने यह कहकर झांसे में ले लिया कि यह स्थान सुरक्षित नहीं है। वह उनके साथ चले। उसके बाद दोनों उसे पास स्थित एक ढाबे में ले गए। वहां उसके साथ दरिंदगी की।
युवती की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे ढाबे पर ही छोड़कर भाग गए। युवती किसी तरह रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म तक पहुंची। उसकी हालत देखकर लोगों ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। रात 2:25 बजे भाटपाररानी पुलिस युवती को लेकर पीएचसी गई। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. इमाम हुसैन ने बताया कि युवती के निजी अंग में गहरा जख्म है। इसलिए रक्तस्राव अधिक हो रहा है। टांके लगाने पड़े हैं। अब उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डीएम और एसपी ने भी युवती का हाल जाना। पीड़ित युवती के रिश्तेदार भी पहुंच गए हैं।