{"_id":"63f506de57a602f62f0c1a50","slug":"gang-rape-accused-jailed-deoria-news-c-7-1-61941-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गैंग रेप के आरोपियों को जेल, 30 दिन में आरोप पत्र दाखिल करने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गैंग रेप के आरोपियों को जेल, 30 दिन में आरोप पत्र दाखिल करने में जुटी पुलिस
Wed, 22 Feb 2023 03:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Updated Wed, 22 Feb 2023 03:31 PM IST
सार
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस गंभीर है। मामले की विवेचना 30 से 40 दिन के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। आरोपियों को सजा दिलाने तक ऑपरेशन शिकंजा के तहत पैरवी की जाएगी। इसके लिए भाटपाररानी एसओ को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवती से दरिंदगी के आरोपियों को मंगलवार को भाटपाररानी पुलिस ने एफटीसी फर्स्ट जूनियर डिवीजन की अदालत में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उधर, पुलिस मामले में अन्य युवकों की संलिप्तता की जांच कर रही है। पुलिस महानिरीक्षक जे रवींद्र गौड़ ने घटना की जानकारी एसपी से ली। मेडिकल कॉलेज में भर्ती पीड़िता का अल्ट्रासाउंड कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत पहले से अब बेहतर है।
पुलिस ने पीड़िता के परिचित को भी मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया। भाटरारानी पुलिस मंगलवार सुबह आरोपियों को लेकर मेडिकल कराने पहुंची। उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। वहां से कोर्ट ने आरोपी ढाबा मालिक दीपक जायसवाल और रोहित को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने युवती के साथ दरिंदगी की घटना की जांच तेज कर दी है।
पुलिस सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो स्टेशन पर युवती को अकेले देखकर ढाबा से जुड़ी एक युवती ने सबसे पहले रात में आकर आरोपियों को बताई थी कि एक युवती स्टेशन पर अकेले है। इसके बाद आरोपी ढाबा मालिका सहित दो लोग पहुुंचे और सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए ढाबे पर लेकर चले गए। इसके बाद रात में आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने इस पहलू पर भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दूसरी तरफ ढाबे को लेकर चर्चा है कि रेलवे स्टेशन के ईद-गिर्द होने वाली छिनैती और मारपीट की घटना में शामिल लोगों का यह ढाबा अड्डा बना रहता है। दिन में भी मनचले युवक ढाबे पर आते-जाते हैं। पुलिस का तगड़ा शिंकजा न होने के कारण इससे पहले हुई अन्य वारदातों में कार्रवाई नहीं हुई।
ढाबे से जुड़े मनबढ़ों का नाम सामने नहीं आ पाया। इस कारण बेरोकटोक ढाबे पर अवैध धंधा संचालित होता रहा है। घटना के बाद पुलिस ने विवेचना तेज कर दी है, आला अफसरों ने समय सीमा के भीतर विवेचना पूरी कर आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है।
जल्द दाखिल होगा आरोप पत्र, कार्रवाई बनेगी नजीर
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस गंभीर है। मामले की विवेचना 30 से 40 दिन के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। आरोपियों को सजा दिलाने तक ऑपरेशन शिकंजा के तहत पैरवी की जाएगी। इसके लिए भाटपाररानी एसओ को निर्देश दिया गया है।
पीड़िता का हुआ अल्ट्रासाउंड
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला महिला अस्पताल के एमसीएच विंग में पीड़िता का इलाज चल रहा है। उसकी हालत में सुधार बताई जा रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल के रेडियोलाॅजिस्ट ने पीड़िता का अल्ट्रासाउंड किया।