फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Funds raised for the treatment of a youth injured in a food dispute

Deoria News: खाने-पीने के विवाद में घायल युवक के इलाज के लिए जुटाया चंदा

Sun, 06 Aug 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 06 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Funds raised for the treatment of a youth injured in a food dispute
देवरिया। डुमरी चौराहे पर शुक्रवार की शाम को खाने-पीने को लेकर हुए विवाद में युवक के घायल होने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मारपीट और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। वहीं, युवक के इलाज के लिए ग्रामीणों ने चंदा जुटाया। गंभीर रूप से घायल युवक को डॉक्टरों ने इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया था। लेकिन, धनाभाव के चलते परिजन उसे घर लेते आए थे।
विज्ञापन



रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डुमरी पांडेय चक रोड स्थित रामपुर धुस के पास शराब भट्टी पर शुक्रवार की शाम डुमरी गांव निवासी हसमुद्दीन और भगवानपुर गांव निवासी प्रदीप के बीच खाने-पीने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों युवक आपस में भिड़ गए। इसी दौरान भगवानपुर गांव का ही विकास बियर की बोतल लेकर हसीमुद्दीन को मारने के लिए दौड़ पड़ा। बीच-बचाव करने गए डुमरी गांव निवासी मंसूर उर्फ शेरू 27 वर्ष पुत्र इशहाक के सर पर आरोपियों ने बीयर की बोतल फोड़ कर गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना में मंसूर की गर्दन कट गई और सर भी फट गया। गंभीर रूप से घायल मंसूर को लेकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। देर रात मेडिकल कॉलेज से चिकित्सकों ने केजीएमसी लखनऊ के लिए युवक को रेफर कर दिया। पुलिस ने युवक की पत्नी मरियम की तहरीर पर भगवानपुर तिवारी गांव निवासी प्रदीप और विकास के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत कर लिया। गोरखपुर से रेफर होने पर धन के अभाव में परिजन घायल युवक को लेकर शनिवार की सुबह घर चले आए। इस बात की जानकारी होते ही गांव के अब्बू सत्तार, जावेद अहमद, जफरुल्लाह अंसारी समेत दर्जनों ग्रामीण चंदा जुटाने में लग गए। थोड़ी देर में ही ग्रामीणों ने लगभग 13000 रुपये इकट्ठा कर लिए। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराया और सदर अस्पताल भिजवाया। परिजन उसे लेकर लखनऊ जाने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed