फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   From the crushing mill Pratappur denied Sevrhi

प्रतापपुर का गन्ना पेरने से सेवरही मिल का इन्कार

Wed, 25 Jan 2017 11:09 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 25 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
 From the crushing mill Pratappur denied Sevrhi
चीनी मिल
देवरिया। प्रतापपुर चीनी मिल का करीब 75 हजार क्विंटल गन्ना लेने से सेवरही चीनी मिल ने इन्कार कर दिया है। सेवरही चीनी मिल ने दूसरे चीनी मिल को गन्ना आवंटित करने का अनुरोध किया है। ऐसे में प्रतापपुुुर क्षेत्र के गन्ना किसान सांसत में पड़ गए हैं। जिला प्रशासन ने वादे से मुकरने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्रतापपुुर चीनी मिल ने 17 जनवरी को अचानक पेराई बंद कर दी। जिसके चलते प्रतापपुर चीनी मिल परिक्षेत्र के गन्ने का डायवर्जन दूसरी चीनी मिलों को कर दिया गया।
विज्ञापन


पांच तौल केंद्रों बंजरिया, कनकपुुरा प्रथम और द्वितीय, कंचनपुर प्रथम और द्वितीय का गन्ना सेवरही चीनी मिल को देने की सहमति हुई थी लेकिन अब सेवरही चीनी मिल ने प्रतापपुर के पांच तौल केंद्रों का गन्ना लेने से इन्कार कर दिया है। इस वजह से किसानों का गन्ना सूख रहा है। किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। किसानों की समझ में नहीं आ रहा है कि वे क्या करें।
विज्ञापन


दी यूपी शुगर कंपन लिमिटेड सेवरही के अधिशासी निदेशक ने जिला गन्ना अधिकारी देवरिया और कुशीनगर, उप गन्ना आयुक्त देवरिया, डीएम देवरिया, संयुक्त गन्ना आयुक्त क्रय लखनऊ और आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग लखनऊ को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि पेराई शुरू होने के एक माह तक यांत्रिक खराबी के कारण चीनी मिल पूरी क्षमता से पेराई नहीं कर सकी है। जिसके चलते क्षेत्र में काफी मात्रा में गन्ना खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना किसानों का मिल पर दबाव है। प्रतापपुर चीनी मिल के तौल केंद्रों के आवंटन की सूचना मिलने पर जनप्रतिनिधि और किसान गुस्से में हैं। उनकी तरफ से विरोध किया जा रहा है कि क्षेत्र में पर्याप्त गन्ना होते हुए भी चीनी मिल को बाहर से तौल केंद्र आवंटित क्यों किए जा रहे हैं? चीनी मिल बंद करने और जनांदोलन करने की चेतावनी दी जा रही है।


जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने बताया कि सेवरही चीनी मिल की सहमति से ही पांच तौल केंद्रों का गन्ना डायवर्जन किया गया था।   अब चीनी मिल लेने से मना कर रही है। चीनी मिल को गन्ना लेने का निर्देश दिया गया है। आदेश की अवहेलना होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed