{"_id":"64399da88db95bd8ee07a7f4","slug":"friday-prayers-offered-with-devotion-deoria-news-c-7-1-125991-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अकीदत के साथ अदा की गई जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अकीदत के साथ अदा की गई जुमे की नमाज
विज्ञापन
मालवीय रोड़ स्थित ईदगाह में लोगो ने जुमा की नमाज पढ़ा।संवाद
मुकद्दस रमजान के चौथे दिन मस्जिदों में जुटे नमाजी
पेश इमाम ने मस्जिदों में किया तकरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुकद्दस रमजान के चौथे जुमे की नमाज के लिए जिले की सभी मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद पेश इमाम ने अमन और भाईचारा की दुआ मांगी।
शुक्रवार को रोजेदारों ने मुकद्दस रमजान का बाइसवां रोजा अकीदत के साथ पूरा किया। मुकद्दस रमजान का जुम्मा होने के चलते सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग तैयार हो गए। दोपहर होते-होते शहर के मालवीय रोड स्थित जामा ईदगाह, तहसील रोड स्थित जामा मस्जिद, अबुबकरनगर की मदीना एवं छोटी मस्जिद, अलीनगर मस्जिद, कुर्ना नाला मस्जिद, बांस देवरिया मस्जिद में नमाज के 2 घंटे पहले ही रोजेदारों से खचाखच भर गई। इसी तरह रामपुर कारखाना की बड़ी मस्जिद, बौली मस्जिद, मदीना मस्जिद और मस्जिद ए अक्सा में नमाज के घंटा भर पहले ही रोजेदार उमड़ पड़े। डुमरी, कोटवा, मथुरा छापर, सामी पट्टी, विशुनपुर उर्फ चिरकिहवा, शामपुर, कौलाछापर, बरवा मीरछापर, बैजनाथपुर, देवरिया बुद्धू खां, भीखमपुर, चईयापुर, गौरा मस्जिद में भी अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। सलेमपुर, बरहज, रुद्रपुर, मदनपुर, गौरी बाजार, भाटपार रानी, भटनी, लार, भागलपुर आदि मस्जिदों में भी नमाज के बाद रोजेदारों ने अल्लाह ताला से मुल्क की सलामती की दुआ तलब की।
चौथे जुम्मा की नमाज अदा करते ही मिली ईद की आहट
मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे बड़ा और खुशियों का त्योहार ईद उल फितर की आहट मिलने लगी है। मुकद्दस रमजान के 29 या 30 रोजा के बाद ईद की नमाज पढ़ी जाती है। शुक्रवार को मुकद्दस रमजान के चौथे जुम्मा की नमाज अदा करते ही खरीदारों की भारी भीड़ बाजार में उमड़ने लगी है। पांचवें जुम्मा को अलविदा की नमाज के बाद महज एक या 2 दिन ही खरीदारी को मिलेंगे। इसके चलते कपड़े, कास्मेटिक, रेडीमेड और जूते चप्पल की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही है।