फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Frequent breakdown and power cuts increased the trouble

Deoria News: बार-बार ब्रेकडाउन और बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी

Wed, 17 May 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 17 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Frequent breakdown and power cuts increased the trouble
भीषण गर्मी और उमस से परेशान हो रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। गर्मी बढ़ने के साथ ही तरकुलवा सबस्टेशन से जुड़े उपभोक्ता मेन लाइन में हो रहे ब्रेकडाउन और बिजली कटौती से परेशान हो गए हैं। रह-रहकर हो रही कटौती और फाल्ट से उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। भीषण गर्मी में लोगों को झेल जाना पड़ रहा है। साथ ही दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। 33/11 केवीए तरकुलवा बिजली सबस्टेशन की मेन सप्लाई 33 केवीए कसया पावर हाउस से होती है। इससे उपकेंद्र में लगे तरकुलवा, गढ़रामपुर, बंजरिया और पथरदेवा फीडरों के सहारे 300 से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति होती है। इन दिनों सब स्टेशन की मेन लाइन में आए दिन ब्रेकडाउन हो जा रहा है, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो जा रही है। कुछ दिन पूर्व आंधी-पानी और ओलावृष्टि से 60 बिजली के खंभे और तार टूटकर गिर गए थे, जिससे पांच दिन तक बिजली आपूर्ति ठप रही। जैसे-तैसे बिजलीकर्मियों ने उसे ठीक करके सप्लाई चालू कराई, तब तक शुक्रवार को मेन लाइन का बिजली का तार बनवारी टोला के पास टूटकर गिर गया और आपूर्ति 20 घंटे तक बाधित रही। फिर से मंगलवार रात 8:30 बजे के करीब मेन लाइन में ब्रेकडाउन आने से सप्लाई ठप हो गई। एक तरफ उमस भरी गर्मी तो दूसरी तरफ बिजली आपूर्ति बार-बार ठप होने से उपभोक्ता बेहाल हैं। लोगों का कहना है कि अभी गर्मी की शुरुआत में यह हाल है तो आगे क्या होगा। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के अफसरों से बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

------------------
मेन लाइन में आए दिन खराबी आने से काफी मुश्किल हो रही है। उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
सतीश जायसवाल, महुआपाटन बाजार
-------------------------
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ विद्युत कटौती से काफी दुश्वारियां हो रही हैं। व्यवसायियों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
भोलू मोदनवाल, व्यवसाई, तरकुलवा
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन हो रहे फाल्ट और बिजली कटौती से हर कोई परेशान है। घरों में लगे इन्वर्टर डिस्चार्ज हो जा रहे हैं। गर्मी में जीना मुहाल हो जा रहा है।
सरफराज अहमद, प्रधान प्रतिनिधि नरायनपुर
---------------------
एक तो भीषण गर्मी और ऊपर से शादी-विवाह का समय। ऐसे में बिजली नही रहने से लोगों को जेनरेटर किराए पर मंगवा कर काम चलाना पड़ रहा है।
बृजनारायण यादव, प्रधान, बेलही
-------------------------------
कसया पावर हॉउस से सबस्टेशन पर आने वाली मेन लाइन में ब्रेकडाउन होने से एक-दो दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही है, जिसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। हमारा प्रयास है कि जर्जर खंभे और बिजली तार को बदल कर मेन लाइन को ठीक कर दिया जाए, ताकि इसमें फाल्ट ना हो और उपभोक्ताओं को निर्बाध सप्लाई मिलती रहे।
संदीप कुमार, अवर अभियंता, तरकुलवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed