फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fourlane problem in city

फोरलेन: हर कदम पर परेशानी

Thu, 06 Feb 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
fourlane problem in city
सुभाष चौक फोरलेन कट पर अनियंत्रित ट्रैफिक के वजह से लगा जाम। - फोटो : DEORIA
फोरलेन: हर कदम परेशानी, हाईवे का नहीं मिल रहा लाभ
विज्ञापन

दूरी ढाई किमी तय करने में समय लगता है 20-25 मिनट
डराते हैं ‘चोर’ कट, 11 कटों पर लगता है जाम
विनोद कुमार तिवारी
देवरिया। देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर हर कदम परेशानी से लोगों को जूझना पड़ रहा है। शहर में आते ही वाहनों की रफ्तार थम जाती है। स्थिति यह है कि एसएसबीएल इंटर कॉलेज से लेकर रुद्रपुर मोड़, दूरी तकरीबन ढाई किलोमीटर तय करने में वाहनों को 20 से 25 मिनट का समय लग जा रहा है। इसका मुख्य कारण हाईवे पर बने ‘चोर’ कट और 11 कटों पर लगने वाला जाम है। कट पर आएदिन हादसे भी हो रहे हैं। देवरिया शहर में फोरलेन का निर्माण शुरू हुआ तो लोगों की आस जगी कि जाम से उन्हें मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। फोरलेन बनने के बाद पहले से भी हालात बदतर हो गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था चौपट हो गई है। कब, कौन, किधर से अचानक आ जाएगा, कहा नहीं जा सकता। चौपट यातायात का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रोज-रोज के जाम में फंसकर लोग आजिज आ चुके हैं। इस संबंध में एसपी डॉ श्रीपति मिश्र ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। प्रशासनिक, पुलिस एवं नगरपालिका की संयुक्त बैठक कर जल्द ही ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा।
डराते हैं कट, कब कौन किधर से आ जाए
देवरिया। एसएसबीएल इंटर कॉलेज से रुद्रपुर मोड़ के बीच वैसे तो 11 स्थानों एसएसबीएल, कोऑपरेटिव चौराहा, मालवीय रोड, जिला पंचायत गेट, कचहरी, बस अड्डा, एसपी ऑफिस, पीडब्ल्यूडी डाकबंगला रोड, भटवलिया, रुद्रपुर मोड़ पर कट बनाए गए हैं। इसके अलावा शहर में ढाई किलोमीटर की दूरी में तकरीबन 80 से अधिक डिवाइडर में ‘चोर‘ कट हैं। इसमें से कब कौन पैदल, साइकिल से निकलकर सीधे सड़क पर आ जाए, कहा नहीं जा सकता है। अतिक्रमण भी वजह है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क और डिवाइडर तो बना दिया, लेकिन जहां वास्तव में जरूरत है वहां कट नहीं छोड़ा। इसकी वजह से समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन

समय 12 बजे: सुभाष चौक का कट
यहां यातायात का खासा दबाव है। प्रतिदिन 40 हजार से अधिक वाहन यहां से ही गोरखपुर, कुशीनगर, सलेमपुर, आजमगढ़ आदि शहरों को जाते हैं। शहरवासियों के लिए इधर से गुजरना मुश्किल भरा रहता है। गोरखपुर की तरफ से बस अड्डे की तरफ जाने वाले वाहनों के सामने विकास भवन, कोतवाली रोड की तरफ से गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहन आ गए। पिकअप के मोड़ने की वजह से जाम जैैसे हालात पैदा हो गए। पूरब पटरी मालवीय रोड की तरफ से बीएसए कार्यालय की तरफ वाहनों के जाने से वाहन आमने-सामने आ गए। ट्रैफिक के सिपाही मौजूद तो थे लेकिन ट्रैफिक नहीं संभाल पा रहे थे। जाम अब बढ़ता ही जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय 12:20 बजे: जिला पंचायत कार्यालय के सामने
यहां कचहरी की तरफ से भाजपा का झंडा लगाकर काले रंग की स्कार्पियो के ड्राइवर ने अचानक गाड़ी पूरब पटरी पर मोड़ दी। सड़क पार करने के चक्कर में एक साइकिल सवार छात्र फंसकर परेशान था। किधर से वह निकले, उसकी समझ में नहीं आ पा रहा था। स्कूटी सवार दो महिलाएं भी सड़क पर ऑटो खड़ा होने से परेशान थीं। उनकी भी समझ में नहीं आ रहा था कि किधर से अपनी स्कूटी निकालें। यहां एक होटल के मुड़ने वाले रास्ते के सामने लोग लग्जरी गाड़ी खड़ी कर ट्रैफिक में अवरोध पैदा कर रहे थे। ट्रैफिक सिपाही मौजूद तो थे लेकिन लोग अपने अंदाज में ही मुड़ जा रहे थे। समस्या को सुलझाने में कोई ध्यान नहीं दे रहा था।
समय 12:30 बजे बस अड्डा के सामने का कट
बस अड्डा के सामने डग्गामार वाहन सड़क पर ही खड़े थे। जिला अस्पताल की तरफ जाने के लिए एंबुलेंस जाम की वजह से फंसी थीं। सिलिंडर लदा ट्रक भी जाम की वजह से सड़क पर ही खड़ा था। दूसरी तरफ स्कार्पियो चालक गाड़ी मोड़ने के चक्कर में फंसा था। यहां के दुकानदार विकास, प्रदीप आदि ने बताया कि बेतरतीब वाहनों के चलते यहां हर घंटे जाम लग जाता है। रोडवेज और प्राइवेट बसें सड़क पर ही खड़ी रहीं। इस वजह से लोग परेशान हो रहे थे। जिसके मन में जैसा आ रहा था, वैसे ही लोग आगे बढ़ने लगते थे। यह वजह भी जाम बढ़ाने में सहायक बन रही थी। डग्गामार वाहनों की मनमौजी लोगों पर भारी पड़ रही थी।

12:45 बजे: भटवलिया चौराहे का कट
भटवलिया चौराहे पर फायर ब्रिगेड दफ्तर के सामने कट है। यहां दोनों तरफ जीप चालक सड़क पर ही गाड़ी खड़ी किए रहते हैं। हरिओम पांडेय ने बताया कि भटवलिया, देवरिया रामनाथ, साकेतनगर आदि मोहल्लों की तरफ लोग यहां से मुड़कर आते-जाते है। यहां ठेले वालों ने पूरी सड़क पर कब्जा कर रखा है। एक मॉल के सामने लोगों ने बाइक की अवैध पार्किग सड़क पर ही बना ली है। जिसकी वजह से जाम लगता रहा। इस पार्किंग के चलने सड़क संकरी हो जा रही है। लोग भी यहां मनमाने ढंग से वाहन खड़ा कर दे रहे थे। कोई किसी की सुनने वाला नहीं था। यहां पर ठेले वालों की मनमानी आने-जाने वालों पर भारी पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed