फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fourlane became narrow

सुभाष चौक सहित कई स्थानों पर फोरलेन संकरा

Mon, 17 Feb 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
fourlane became narrow
टाउनहाल के समीप सीधे के बजाय मोड दिया गया फोरलेन का नाला। - फोटो : DEORIA
सुभाष चौक सहित कई स्थानों पर फोरलेन संकरा
विज्ञापन

आजाद हिंद सेना के कार्यकर्ता ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाया सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सौनौली-गोरखपुर-देवरिया-बलिया मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग मानक के अनुसार नहीं करा रहा है। एक अरब 82 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से देवरिया शहर से गोरखपुर की सीमा तक सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। फोरलेन के निर्माण में मनमाने तरीके से सड़क की चौड़ाई कम कर दी गई है। प्रश्न यह है कि मनमानी क्यों।
शहर की सीमा में सड़क का चौड़ीकरण मनमाने तौर पर किया गया है। कोऑपरेटिव चौराहे से पश्चिम पटरी पर सड़क निर्माण के दौरान राम जानकी मंदिर की बाउंड्री एवं गेट सड़क चौड़ीकरण के नाम पर तोड़ दिया गया। इसका काफी विरोध भी लोगों ने किया था। इसके बावजूद मंदिर गेट के ठीक 20 मीटर की दूरी पर टाउनहाल उद्यान की बाउंड्री सुभाष चौक पर नहीं तोड़ी गई। और तो और यहां नाले को भी टेढ़ा मेढ़ा कर दिया गया। इससे पानी का बहाव बारिश में ठीक से नहीं हो सकेगा। पिछली बारिश में कलेक्ट्रेट सहित कई स्थानों पर जलभराव होने के दौरान हुई समस्या से प्रशासन अवगत भी हो चुका है। इसके बावजूद भी इसका विकल्प नहीं निकाला जा सका है। सुभाष चौक शहर का महत्वपूर्ण चौराहा है। कुशीनगर एवं बिहार से आने लोग यहीं से इधर-उधर शहर में जाते हैं। यहां राजनैतिक दलों के लोग धरने पर अक्सर बैठते हैं। इसकी वजह से आएदिन जाम की समस्या बनी रहती है। बावजूद इसके यहां फोरलेन की सड़क पश्चिम तरफ संकरी हो गई है। इसको लेकर लोग सवाल खड़ा कर रहे है। आजाद हिंद सेना के ऋषि पांडेय ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि फोरलेन निर्माण में मनमानी बरती जा रही है। एक नेता के आवास के सामने, एक बाइक की एजेंसी के सामने, सुभाष चौक पर फोरलेन को इस कदर संकरा कर दिया गया है, जिसे देखकर लगता है कि किसी मोहल्ले की सड़क है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के जिम्मेदार अधिकारी इस मसले पर कुछ बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
चौराहे का कैसे होगा सुंदरीकरण
शहर के कई चौराहों के सुंदरीकरण का खाका डीएम अमित किशोर ने तैयार किया है। इसमें पुरवा चौराहा, सुुुुभाष चौक, कचहरी, रोडवेज, हनुमान मंदिर सहित कई अन्य चौराहे शामिल हैं। फोरलेन सुभाष चौक पर इस कदर संकरा कर दिया गया है कि इससे सुंदरीकरण पर भी ग्रहण लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed