फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four teenagers who went to bathe in the river and pond died due to drowning

Deoria News: नदी व तालाब में स्नान करने गए चार किशाेरों की डूबकर मौत

Mon, 21 Aug 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 21 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Four teenagers who went to bathe in the river and pond died due to drowning
कुर्ना नदी में डूबने से दो लड़कों की मौत पर जुटी भीड़, नदी में तलाश में जुटे गोताखोर और पुलिस।श
देवरिया। नाग पंचमी के दिन सोमवार को जिले के तीन स्थानों पर नदी और तालाब में स्नान करते समय चार किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांवों में मातम पसर गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


रुद्रपुर कोतवाली के भभौली गांव निवासी नंदेश्वर (12) पुत्र जितेंद्र निषाद, शिवा (10) पुत्र रमेश निषाद, विपिन (10) पुत्र रामसमुझ, भोला (8) पुत्र शेषनाथ और विशाल (10) पुत्र परमहंस नाग पंचमी त्योहार पर कबड्डी खेलने के बाद कुर्ना नदी पर पहुंच गए और स्नान करने लगे। इस बीच चार गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। अपने मित्रों को डूबते देख विशाल ने विपिन और भोला को बचा लिया, लेकिन नंदेश्वर और शिवा डूब गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उनकी तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद दोनों को मृत अवस्था में निकाला गया। सीओ जिलाजीत ने बताया कि दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई है।
विज्ञापन


उधर, महुआडीह थाना क्षेत्र के देवरिया नकछेद गांव में पूर्व प्रधान दिनेश सिंह का इकलौता बेटा शशि सिंह (14) अपने साथियों के साथ तालाब में नहाने गया था। गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया और उसकी मौत हो गई। वह कक्षा आठ का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भलुअनी थाना क्षेत्र के सोनाड़ी के रहने वाले रवि प्रताप सिंह का इकलौता लड़का दीपेंद्र सिंह (14) खुखुंदू थाना क्षेत्र के निबिहवां गांव में अपने मामा राजेश्वर सिंह के यहां रहकर पढ़ाई करता था। बगल के गांव सझवलिया के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र था। नागपंचमी के दिन गांव के दोस्तों संग खेलने के बाद तालाब में नहाने चला गया। नहाते समय दीपेंद्र का पैर फिसलने से वह गहराई में चला गया। दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तालाब से निकालने के बाद सदर अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मां रीमा देवी बदहवास हैं। दीपेंद्र की एक छोटी बहन है। दीपेंद्र पढ़ने में होनहार था। उसके मिलनसार व्यवहार को याद कर हर कोई रो पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed