{"_id":"62bf4015f9344462df1b5055","slug":"four-teachers-of-women-pg-college-transfered-deoria-news-gkp4423160167","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पीजी कॉलेज के चार शिक्षकों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पीजी कॉलेज के चार शिक्षकों का तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पीजी कॉलेज के चार शिक्षकों का तबादला
देवरिया। शहर के दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज में छेड़खानी मामले में चार शिक्षकों का तबादला कर दिया गया है। इनमें प्रभारी प्राचार्य भी शामिल हैं।
कॉलेज के पांच कर्मचारियों का 22 जून को ही अन्यत्र स्थानांतरण कर दिया गया था। तभी से शिक्षकों पर भी कार्रवाई की उम्मीद लगाई जा रही थी। मई माह में छेड़खानी की घटना के बाद प्रभारी प्राचार्य बनाई गईं राखी भारती प्रवक्ता समाजशास्त्र को राजकीय महाविद्यालय पचपेड़वा बलरामपुर, अंग्रेजी के प्रवक्ता महेश को राजकीय महाविद्यालय महराजगंज, इसी विषय के प्रवक्ता पंकज कुमार शुक्ल को राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ चंदौली, संगीत के प्रवक्ता चंद्रभूषण को राजकीय महिला पीजी कॉलेज फतेहपुर भेजा गया है। शासन ने भले ही स्थानांतरण नीति के इन्हें यहां से हटाया है, उच्च शिक्षा जगत से जुुड़े लोग एक साथ चार पुराने शिक्षकों के तबादले को छेड़खानी के मामले से ही जोड़कर देख रहे हैं।
कॉलेज का माहौल पहले से बेहतर बने, इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय स्तर से पुराने कर्मचारियों एवं शिक्षकों को यहां से हटाया गया है। यह परिवर्तन जरूरी भी था। छात्राओं से छेड़खानी के मामले में जो भी आरोपी है, उनके खिलाफ जांच चल रही है। शीघ्र ही उन पर भी कार्रवाई उच्चाधिकारियों की ओर से की जाएगी। -डॉ. अश्वनी कुमार मिश्र, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी :