{"_id":"693efb7fc646de4b5b066968","slug":"four-people-were-fined-for-a-dispute-between-a-couple-deoria-news-c-208-1-deo1010-170045-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दंपती के बीच हुए विवाद में चार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दंपती के बीच हुए विवाद में चार का चालान
Sun, 14 Dec 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के तुलसी बारा गांव में शनिवार को दंपती के बीच और शेरवां बभनौली गांव में मुकदमेबाजी को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया है।
तुलसी बारा गांव में शनिवार की रात दंपती में विवाद हो गया। इस दौरान पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। नतीजा पत्नी थाने पहुंच पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार को पति अरुण यादव पुत्र किशुन देव यादव को हिरासत में लिया।
उधर, शेरवां बभनौली गांव में भी मुकदमेबाजी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने राज चौहान पुत्र संदीप चौहान, राकेश चौहान पुत्र छट्ठू चौहान और अनुप चौहान पुत्र धर्मेन्द्र चौहान को हिरासत में ले लिया। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि शनिवार को दोनों गांव में विवाद हुआ था। सभी को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया गया है।