{"_id":"68fbcba3bff05b2b3a0a709c","slug":"four-people-accused-of-spreading-false-news-about-tensions-have-been-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1009-166359-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तनाव की झूठी खबर फैलाने के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तनाव की झूठी खबर फैलाने के चार आरोपी गिरफ्तार
Sat, 25 Oct 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। फोन पर दो पक्षों के बीच तनाव की झूठी सूचना देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक समेत चार लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
पुलिस ने झूठी सूचना देने के आरोपियों को एसडीएम कोर्ट से 14 दिन के रिमांड पर लेने का आग्रह किया है। कोर्ट ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम चिउटहा निवासी सद्दाम अंसारी महुआपाटन बाजार में एक मिस्त्री से अपनी बाइक बनवाया था। हिसाब-किताब को लेकर मिस्त्री अखिलेश से उसका विवाद हो गया।
देखते ही देखते उसने अपने एक भाई और कुछ सहयोगियों को बुलाकर मिस्त्री व उसके पिता हरेंद्र की पिटाई कर दी। मारपीट की घटना को अंजाम देकर बाइक का मालिक सद्दाम ने पुलिस को फोन कर तनाव की गलत सूचना दे दी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए, मगर जांच में सूचना झूठी निकली। इसके बाद पुलिस ने सद्दाम अंसारी व साहिल, अखिलेश गुप्ता और हरेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि गलत सूचना देने के कारण चार लोगों को जेल भेजा गया है।ि