फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four injured in a food dispute at a food distribution center; two were taken by police.

Deoria News: भंडारे में खाने को लेकर विवाद में चार घायल, दो को पुलिस ने उठाया

Thu, 30 Oct 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 30 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Four injured in a food dispute at a food distribution center; two were taken by police.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। खजुरी करौता गांव में सोमवार की रात छठ घाट पर जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया था। खाने के लिए दो पक्षों में विवाद हो गया।
मौके पर लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। गांव निवासी धनवंतरी विश्वकर्मा का आरोप है कि रात करीब नौ बजे चार-पांच की संख्या में आरोपियों ने रास्ते में घेरकर उसकी बेल्ट और डंडे से पिटाई कर दी। उसी दिन देर-रात में तहरीर दी गई।
पुलिस केस दर्ज करने की बजाय सुलह-समझौते क दबाव बना रही है। जब बात नहीं बनी है तो दूसरे पक्ष ने भी विवाद में तीन लोगों के घायल होने की तहरीर बुधवार को दी है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खजुरी करौता गांव निवासी धनवंतरी विश्वकर्मा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। छठ महापर्व पर वह सोमवार की सुबह गांव आए। उनका कहना है कि गांव के छठ घाट पर जागरण और भंडारे का आयोजन था। उसी में खाने के दौरान पत्तल चला रहा था। सब्जी छिटककर गांव निवासी सत्येंद्र यादव पर गिर गया। इसी बात पर वह उलझ गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच- बचाव कर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब रात को घर से दोबारा जागरण में शामिल होने आ रहा था तो सत्येंद्र ने दोस्तों के साथ उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने गर्दन पकड़कर नीचे झुका दिया। इसके बाद बेल्ट और डंडे से पीठ पर अनगिनत बार प्रहार किए। वारदात की देर-रात थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दूसरे दिन फिर तहरीर ली और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। अब पुलिस केस दर्ज करने की बजाय सुलह-समझौता का दबाव बना रही है।
उधर, बुधवार को दूसरे पक्ष ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके घर के पास छठ घाट है, वहां भंडारा चल रहा था। सत्येंद्र यादव पर धनवंतरी विश्वकर्मा ने पूड़ी और पतल फेंक दिया।

इसके बाद गोलबंद होकर सत्येन्द्र, अनीष यादव और जितेन्द्र यादव की पिटाई कर दी गई है। थानेदार दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed