फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   four including BDO stranded

Deoria News: अधूरे काम का पूरा भुगतान, बीडीओ समेत चार फंसे

Sun, 28 May 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 28 May 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
four including BDO stranded
बनकटा (देविरया)। बनकटा विकास खंड के चकिया कोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधूरे शौचालय का निर्माण कराकर पूरा धन निकालने के मामले में तत्कालीन बीडीओ, सचिव, जेई व लेखाकार फंस गए हैं। जांच में अनियमितता उजागर होने के बाद इनके वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पिपरा उत्तर पट्टी के रहने वाले ओमहरी कुशवाहा ने जिलाधिकारी को पत्र देकर आरोप लगाया था कि कुछ साल पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया कोठी पर बने शौचालय का अधूरा निर्माण कराकर पूरे रुपए का भुगतान करा लिया गया है। शिकायत के बाद जांच शुरू हुई। जिसमें दोषी मिलने पर तत्कालीन बीडीओ, प्रभारी सचिव रजनीश भारती, जेई व तत्कालीन लेखाकार रामअशीष के वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दिया गया है। इस संबंध में जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय ने बताया कि मामले में सचिव व लेखाकार के वार्षिक वेतन वृद्धि रोक लगा दी गई है। जेई व बीडीओ पर कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed