{"_id":"58efaf8e4f1c1b9106cf4f70","slug":"four-doctors-absconding-in-the-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में दो डॉक्टर समेत चार गैरहाजिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में दो डॉक्टर समेत चार गैरहाजिर
देवरिया
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। एडीएम वित्त ने सीएचसी का औचक जांच किया। इसमें दो डॉक्टर समेत चार कर्मचार ड्यूटी से गायब मिले। इसके अलावा प्रसूताओं को मिलने वाला भोजन मानक के अनुसार नहीं था और अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा था। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए चिकित्साधीक्षक को हिदायत दी।
प्रदेश में निजाम बदलने के बाद भी सीएचसी के कर्मचारियों की कार्यशैली में भी सीएचसी के कर्मचारियों की कार्यशैली में बदलाव नहीं आया है। गुरुवार को दिन में 11 बजे एडीएम वित्त सीताराम गुप्ता अचानक पहुंचे। निरीक्षण में डॉ. आरबी यादव, डॉ. एसएन त्रिपाठी, स्टाफ नर्स केएल शर्मा और चांदमती ड्यूटी से गायब मिली। इसके बाद महिला वार्ड में पहुंचे। वहां बेड पर मौजूद प्रसूताएं भोजन कर रही थीं।
भोजन देख एडीएम नाराज हो गए। भोजन की क्वालिटी ठीक नहीं थी। प्रसूताओं ने बताया कि दूध, दाल और चाय नहीं। सिर्फ रोटी सब्जी मिलता है। चिकित्साधीक्षक को फटकार लगाते हुए मानक के अनुसार भोजन प्रसूताओं को उपलब्ध कराने की बात कही। वहीं अस्पताल के अंदर फैली गंदगी को देख सफाई का निर्देश दिया। एडीएम वित्त ने बताया कि जांच में चार कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा मानक के अनुसार भोजन देने का निर्देश दिया गया।