{"_id":"6aa8da28d48d57a07305fd5b","slug":"four-children-injured-two-critically-in-school-van-accident-in-deoria-2026-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पेड़ से टकराई स्कूल वैन के उड़े परखच्चे, 3 बच्चे घायल; चालक की हालत गंभीर- ग्राइंडर से काटा दरवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पेड़ से टकराई स्कूल वैन के उड़े परखच्चे, 3 बच्चे घायल; चालक की हालत गंभीर- ग्राइंडर से काटा दरवाजा
Tue, 15 Sep 2026 11:10 AM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:10 AM IST
सार
वैन चालक राकेश यादव सुबह बच्चों को लेने निकला था। बरवा मानसिंह की नंदनी सिंह कक्षा 9, देवरिया गांव की निधि गोंड कक्षा 11 और गोठा रसूलपुर के अनुराग यादव कक्षा 10 को लेकर लौट रहा था। सुबह करीब 8:15 बजे लीलापुर में देवरिया-हाटा मुख्य मार्ग पर वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लीलापुर चौराहा पर सोमवार की सुबह बच्चों को लेकर देवरिया शहर के यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। ग्राइंडर मशीन मंगाकर वैन का दरवाजा को काट कर कड़ी मशक्कत कर गंभीर रूप से घायल चालक और तीन बच्चों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
वैन चालक और सवार तीनों बच्चे घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल छात्रा निधि को पिपरा दौलाकदम सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शहर स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का स्कूली वैन लेकर चालक राकेश यादव लेकर सोमवार की सुबह बच्चों को लेने के लिए निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
वैन चालक राकेश यादव सुबह बच्चों को लेने निकला था। बरवा मानसिंह की नंदनी सिंह कक्षा 9, देवरिया गांव की निधि गोंड कक्षा 11 और गोठा रसूलपुर के अनुराग यादव कक्षा 10 को लेकर लौट रहा था। सुबह सवा आठ बजे के करीब महुआडीह थानाक्षेत्र के लीलापुर गांव के पास देवरिया - हाटा मुख्य मार्ग पर पहुंचा था कि तभी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकराई।
हादसा इतनी तेज हुआ कि वैन के परखच्चे उड़ गए। बच्चों का शोर सुनकर मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। लोगों के सहयोग से ट्रैक्टर से खींचकर वैन को पेड़ से अलग किया गया। पीछे बैठे दोनों बच्चों नंदनी और निधि को किसी तरह बाहर निकाला गया।
आगे बैठा अनुराग और चालक सीट पर फंस गए थे। ग्राइन्डर मशीन मंगाकर आनन-फानन में दरवाजा काटकर बाहर निकाला गया। फिर भी चालक नहीं निकल पा रहा था। आगे से वैन को पेड़ से बांध कर ट्रैकर से खींचा गया। इसके बाद आगे का हिस्सा तोड़कर चालक को निकाला गया।
इसी बीच घटना की जानकारी मिलते ही अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। घायल नंदनी और अनुराग का सिर फट गया। काफी चोटें आईं थीं। परिजनों ने स्थानीय चौराहा पर दोनों का प्राथमिक उपचार करवा साथ लेकर चले गए जबकि गंभीर रूप से घायल अनुराग को एम्बुलेंस से पिपरा दौलाकदम सीएचसी भिजवाया गया।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसके पैर और सीने में गंभीर चोट है। चालक बैतालपुर के विशुनपुर गांव का है। उसका बायां पैर टूट गया है। वह गंभीर रूप से घायल है। उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
सूचना पर मौके घटनास्थल पर एसओ सीओ सिटी संजय रेड्डी ने हालात का जायजा लिया। एसओ अमित कुमार राय को मामले में सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। घटना के बाद मुख्य मार्ग पर आवागमन करीब एक घंटे तक आंशिक रूप से बाधित रहा। पुलिस ने वाहन किनारे कराकर आवागमन बहाल कराया। स्थानीय लोगों की मेहनत से समय रहते बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।
बच्चों को लेकर शहर आ रही स्कूली वैन लीलापुर चौराहा के पास पेड़ से टकरा गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक रात को पार्टी किया था। शराब के नशे में भी बताया जा रहा है। वैन में तीन बच्चे थे। तीनों सुरक्षित हैं। अनुराग को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है: संजय रेड्डी सीओ सिटी