फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Foundation stone of development projects 8.07 crore

Deoria News: 8.07 करोड़ की विकास परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

Tue, 12 Dec 2023 11:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 12 Dec 2023 11:53 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone of development projects 8.07 crore
कृषि मंत्री बोले-हेतिमपुर बनेगी प्रदेश की आदर्श नगर पंचायत
विज्ञापन


देवरिया। हेतिमपुर नगर पंचायत में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर नगर पंचायत भवन सहित 8.07 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शिलान्यास किया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। कहा कि हेतिमपुर नगर पंचायत प्रदेश का आदर्श नगर पंचायत बनेगा।
हेतिमपुर नगर पंचायत में सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 1 करोड़ 80 लाख की लागत से नगर पंचायत भवन, मुख्यमंत्री नव सृजित योजना के अंर्तगत 24 कार्य, सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत कुल 11 कार्य, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत 24 कार्य, राज्य वित्त योजना के अंतर्गत कुल 17 कार्यों सहित कुल 8.07 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि एवं स्थानीय विधायक कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि जिले में एक साथ आठ नगर पंचायतों का सृजन कर भाजपा सरकार ने गांव के गरीब लोगों को भी एक बेहतर जीवन जीने का अवसर पैदा किया है। इसमें चार नगर पंचायत केवल पथरदेवा विधानसभा में है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव सभी को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, कृष्णनाथ राय, तरकुलवा प्रमुख रामअशीष गुप्ता, तरकुलवा नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, हेमंत पाठक, अनिल श्रीवास्तव, डाॅ. विनय राव आदि ने भी संबोधित किया। संचालन विजय श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान ब्रतदेव विश्वकर्मा, प्रभुनाथ पांडेय, रमेश जायसवाल,, विष्णु कुशवाहा, लालमन यादव, नितेश यादव, आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed