{"_id":"6011bb8f8ebc3e088d695ca8","slug":"found-dead-in-lucknow-deoria-news-gkp382469730","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में संदिग्ध हाल में मृत मिला मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में संदिग्ध हाल में मृत मिला मजदूर
विज्ञापन
लखनऊ में संदिग्ध हाल में मृत मिला मजदूर
कपरवार। कस्बे के पूरब टोला निवासी और मजदूर जयनाथ गुप्ता (50) लखनऊ के पॉलिटेक्निक चौराहे के निकट सड़क के किनारे संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाए गए। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि वह छह माह पूर्व रोजी-रोटी की जुगत में लखनऊ गए थे।
कपरवार पूरब टोला निवासी जयनाथ एक ठेकेदार के संपर्क में आने पर लखनऊ कमाने गया था। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे लखनऊ पुलिस ने उनका शव राममनोहर लोहिया अस्पताल में रखे जाने की सूचना दी। जानकारी होने पर पत्नी किरन दहाड़ें मारने लगीं। पुत्र प्रिंस, पीयूष, मनीष और मानव का रो-रो कर बुरा हाल था। जबकि पिता झारखंडी बदहवास थे। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ पुलिस से जयनाथ की मौत की सूचना मिली है।