फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Found cheated in love girl pleaded with CO in Deoria

प्यार का पंचनामा: मोहब्बत में मिला धोखा, युवती ने सीओ से लगाई गुहार, बोली- हर हाल में साथ रहना है

Fri, 05 Aug 2022 04:18 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 05 Aug 2022 04:18 PM IST
सार

युवती ने आरोप लगाया है कि मेरे ही गांव के एक दूसरी जाति के एक युवक ने मुझे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। 19 मार्च को शिव मंदिर में भगवान शिव व पार्वती को साक्षी मानकर हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मुझसे शादी कर लिया। इसके बाद मुझे वह अपने घर ले गया, जहां हम दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे।

विज्ञापन
Found cheated in love girl pleaded with CO in Deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को अपने ही गांव के युवक ने मंदिर में शादी रचा ली। फिर दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। दोनों के अलग- अलग जाति का होने के कारण परिजन काफी नाराज थे। इस पर युवक उसे दिल्ली लेकर चला गया, जहां पर कुछ दिन बाद उसे छोड़ दिया और फरार हो गया। किसी तरह घर पहुंची युवती ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी नगर को दिए प्रार्थना पत्र में  युवती ने आरोप लगाया है कि मेरे ही गांव के एक दूसरी जाति के एक युवक ने मुझे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। 19 मार्च को शिव मंदिर में भगवान शिव व पार्वती को साक्षी मानकर हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मुझसे शादी कर लिया।
विज्ञापन


इसके बाद मुझे वह अपने घर ले गया, जहां हम दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। मैंने उसे पत्नी धर्म का सुख दिया। इसके कुछ ही दिनों बाद मेरे पति की मां एवं परिवार के अन्य सदस्य दहेज के लिए मुझे प्रताड़ित करने लगे। जाति सूचक शब्दों द्वारा मुझे भद्दी-भद्दी गाली देने लगे। साथ में जहर देकर मार डालने की धमकी भी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रताड़ना से तंग आकर डायल 112 पुलिस को सूचना दी तो गांव के लोगों के सामने पंचायत हुई। भरी पंचायत में भी उन लोगों ने बाहर ले जाकर मुझे जान से मारने की धमकी दी। फिर एक साजिश के तहत सभी लोग प्रेम पूर्वक रहने लगे। कुछ दिन बाद मेरे पति मुझे घुमाने के लिए दिल्ली ले गए। 10 दिनों तक वहां प्रेम पूर्वक रखा। उसके बाद मुझे दिल्ली में ही छोड़कर फरार हो गया और अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। दर-दर भटकते हुए ट्रेन से  देवरिया पहुंची। उसने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed