{"_id":"655a6b735fc4125e8a038ac4","slug":"former-prime-minister-indira-gandhi-deoria-news-c-208-1-deo1003-13242-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी ने भारत का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया : रामजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा गांधी ने भारत का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया : रामजी
Mon, 20 Nov 2023 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते जिलाध्यक्ष रामजी गिरि व कांग्रेस
देवरिया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती टाउन हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष रामजी गिरी ने कहा कि विश्व की सबसे शक्तिशाली नेता इंदिरा गांधी ने भारत का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया। उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी, दीनानाथ भारती, आनंद देव गिरि, चुन्नु, नीलेश त्रिपाठी, समीर पांडेय, नागेन्द्र शुक्ल, धर्मेंद्र कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
उधर, सलेमपुर में इंदिरा गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हुआ। उन्होंने देश को कृषि के मामले में आत्मनिर्भर बनाया। जिला सचिव डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि इंदिरा गांधी विश्व की शक्तिशाली नेताओं में से एक थी। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कंडेय मिश्र ने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम लागू कर इंदिरा गांधी ने देश को विकसित देश राष्ट्र बनाने का काम किया। इस दौरान चंद्रमोहन पांडेय, रामविलास तिवारी, संजय गुप्त, लालसाहब यादव, सत्यम पांडेय, अखिलेश मिश्र, डॉ. याहिया अंजुम आदि मौजूद रहे।