फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Former PM Vajpayee's birth anniversary celebrated as Good Governance Day

Deoria News: सुशासन दिवस के रूप में मनी पूर्व पीएम वाजपेयी की जयंती

Thu, 26 Dec 2024 01:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 26 Dec 2024 01:55 PM IST
विज्ञापन
Former PM Vajpayee's birth anniversary celebrated as Good Governance Day
देवरिया/रुद्रपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां दी गईं और भर्ती मरीजों में फल वितरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ विधायक जयप्रकाश निषाद ने एडी हेल्थ व सीएमओ की मौजूदगी में किया। मेडिकल कॉलेज में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। प्रशासनिक भवन में बुधवार को पोस्टर व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसे सराहा गया। इसमें एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों ने प्रतिभाग किया। विजेता प्रतिभागियों को गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। पैकौली प्रतिनिधि के अनुसार सदर विकास खण्ड के सिंगही में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता और मंडल अध्यक्ष अरविंद चौहान ने संचालन किया। रुद्रपुर संवाद के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जन्म शताब्दी बुधवार को ब्लाक सभागार में विधायक जयप्रकाश निषाद के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मनाई। सलेमपुर संवाद के अनुसार नगर के समता निवास पर बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया। पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी एक महान राजनेता थे। भाटपार रानी संवाद के अनुसार नगर के मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को महामना भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई।

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed