फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Former Mahant Bhagwan Giri went to meet the Chief Minister

Deoria News: मुख्यमंत्री से मिलने गए पूर्व महंत भगवान गिरी

Sun, 22 Feb 2026 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Former Mahant Bhagwan Giri went to meet the Chief Minister
चनुकी। स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज मठ लार के पूर्व महंथ भगवान गिरी नादेड़ से लखनऊ मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ से मिलने पहुंचे। उन्होंने अपनी सुरक्षा की मांग किया है और मुख्य मंत्री से मिलने का समय लिया है फिलहाल वे राज्य अतिथि गृह में ठहरे हुए है।
विज्ञापन

लार मठ के महंथ को लेकर विवाद एक सप्ताह पहले से चल रहा है। इस मामले में पूर्व महंथ स्वामी भगवान गिरी ने लार मठ के वर्तमान महंथ अभयानंद गिरी को महंथ पद से हटा कर अपना प्रतिनिधि रविंद्र गिरी भेजा था। इस बात की जानकारी ज्योही महंथ अभयानंद गिरी को हुई तो उन्होंने मठ के मुख्य गेट का ताला बंद कर कही निकल गए। रविंद्र गिरी डीएम दिव्या मित्तल के आदेश के क्रम में तहसील प्रशासन को लेकर मठ गेट का ताला खुलवाने पहुंच गए जहां पहले से महंथ के पक्ष के लोग अंदर मौजूद थे जो गेट खोलने से मना कर दिया। प्रशासन के सामने ही दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थित उत्पन्न हो गई । मामला बिगड़ता देख तहसीलदार अलका सिंह ने एक सप्ताह के अंदर अपना अपना सबूत लेकर तहसील में उपस्थित होने का आदेश दिया । यह मामला चल ही रहा था कि इसी बीच पूर्व महंथ स्वामी भगवान गिरी अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर लखनऊ मुख्य मंत्री से मिलने पहुंच गए। उन्होंने मुख्य मंत्री से मिलने का समय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed