Deoria: आज देवरिया आएंगे पूर्व सीएम अखिलेश, फतेहपुर सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फतेहपुर आने के मद्देनजर गांव में बिना पुलिस की अनुमति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। एसपी संकल्प शर्मा ने रविवार को गांव के हर मोड़ पर पुलिस की बैरिकेडिंग और ड्यूटी का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सीएम के आगमन के संबंध में रविवार की शाम से गांव के चप्पे-चप्पे पर सख्त पहरा लगा दिया गया है। देर शाम तक आईजी जे रविंद्र गौड़ ने रुद्रपुर कोतवाली में पुलिस कर्मचारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम का खाका तैयार किया।
पूर्व सीएम अखिलेश के दौरे के मद्देनजर पुलिस ने की सख्ती
रुद्रपुर-देवरिया मार्ग से बैरियाघाट होते हुए गांव में जाने वाले पांच मोड़ों पर पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। गांव के पूर्वी और दक्षिणी छोर से वाहनों की आवाजाही पर सोमवार को पूरी तरह से रोक रहेगी। गांव में उत्तर तरफ से जाने वाले रास्तों पर पुलिस ने पहरा लगा रखा है। गांव के खेतों की पगडंडियों पर पीएसी गश्त करेगी।
प्रेम यादव के मकान अभयपुर से लेकर लेड़हा टोले पर सत्यप्रकाश दूबे के मकान तक हर मार्ग पर आवाजाही बंद रहेगी। क्षेत्र से सपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना को लेकर मदनपुर, रुद्रपुर, रामलक्षन, उसरा बाजार में जांच के बाद ही पूर्व सीएम के आगमन के दौरान गाड़ियां गुजर पाएंगी। फतेहपुर में पूरे मंडल के थानों से फोर्स बुलाई गई है।