फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   For the first time, adjustment of SC's case in Lok Adalat in Deoria

Deoria News: पहली बार देवरिया में एससी के वाद का लोक अदालत में समायोजन

Wed, 31 Jul 2024 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
For the first time, adjustment of SC's case in Lok Adalat in Deoria
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


देवरिया। पहली बार उच्चतम न्यायालय में विवादों का समाधान करने के लिए सोमवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पादरीवाला, न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा व वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की मौजूदगी में उच्चतम न्यायालय की विशेष लोक अदालत हेतु पहली बार देवरिया के प्रकरण वाद संख्या सीए- 952/2017/ 15792/2014 मंगल मणि त्रिपाठी बनाम बासुदेव पांडेय को चिह्नित किया गया। जिसे जनपद न्यायाधीश देवेंद्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी द्वारा उक्त प्रकरण का समायोजन कराया गया।

इसकी सराहना राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा भी की गई। उक्त प्रकरण में जनपद न्यायाधीश के द्वारा विशेष लोक अदालत हेतु गठित समिति के द्वारा पक्षकारों के मध्य प्री-सिटिंग बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति के द्वारा पक्षकारों से बात करने के उपरांत उनके द्वारा मामले में समायोजन हेतु सहमति प्रदान की गई, जिसे उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति, डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति मनोज कुमार मिश्रा व न्यायमूर्ति जेबी पादरीवाला के पीठ द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जनपद के वाद का पहली बार पक्षकारों के समक्ष समाप्त करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed