{"_id":"696e725b2d313eeef80015b7","slug":"football-neruaris-team-defeated-chaiyapur-and-made-it-to-the-finals-deoria-news-c-208-1-deo1036-172989-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल : नेरुआरी की टीम ने चैयापुर को हराकर फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल : नेरुआरी की टीम ने चैयापुर को हराकर फाइनल में बनाई जगह
Mon, 19 Jan 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। ग्राम पंचायत नेरूआरी के खेल मैदान में आयोजित सत्या फुटबॉल महाकुंभ प्रतियोगिता का सोमवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें सत्या क्लब नेरुआरी की टीम ने चैयापुर को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी पप्पू यादव एवं विशिष्ट अतिथि मेराज अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
पहले हाफ की शुरुआत से ही सत्या क्लब नेरुआरी की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और एक शानदार मैदानी गोल दागकर टीम बढ़त दिला दी। चैयापुर की टीम ने कई प्रयास किए, लेकिन पहले हाफ में उसका खाता नहीं खुल सका।
दूसरे हाफ में नेरुआरी की टीम ने और भी बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए लगातार तीन गोल दाग दिए, जिससे मुकाबला पूरी तरह एकतरफा हो गया। मैच के अंतिम समय में चैयापुर की ओर से संघर्ष करते हुए एक गोल किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
इस प्रकार सत्या क्लब नेरुआरी ने 5-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच के निर्णायक बृजेश सिंह, रंजन भारती और गुड्डू अंसारी रहे, जबकि कमेंट्री मुराद अहमद ने की।
आयोजन में आयोजक अमित यादव, मेराज अहमद, शकील अहमद, रामू सिंह, कैलाश पति सिंह, अनोखे लाल भारती, ठगेंद्र लाल श्रीवास्तव, मैनेजर सिंह, वंश बहादुर सिंह, रामक्यास प्रसाद सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।