फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   food safety department team checked food items

खाद्य सुरक्षा की टीमों ने दुकानों का किया निरीक्षण, लिए छह नमूने

Sun, 13 Mar 2022 09:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 09:35 PM IST
विज्ञापन
food safety department team checked food items
खाद्य सुरक्षा की टीमों ने दुकानों का किया निरीक्षण, लिए छह नमूने
विज्ञापन

देवरिया/भाटपाररानी। होली पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की दो टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को शहर के साकेत नगर तथा भाटपाररानी तहसील क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के छह नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए झांसी स्थित प्रयोगशाला भेजा गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव व मनीष मल्ल की टीम ने शहर के साकेत नगर मोहल्ला स्थित तीन दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने यादव प्रोविजन स्टोर से बालाजी ब्रांड पापड़ तथा इस्माईल प्रतिष्ठान से खारी रस्क का नमूना ली। इसी क्रम में जायसवाल कंफेक्शनरी स्टोर से काशी ब्रांड पैक्ड नमकीन का नमूना भी ली। दूसरी टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन श्रीवास्तव, अजीत त्रिपाठी व डॉ. सुभेस कुमार ने भाटपाररानी तहसील क्षेत्र में निरीक्षण किया। टीम ने बाजार के बेलपार ढाला के समीप स्थित भगत स्वीट हाउस छेना की मिठाई, दुर्गा के समीप स्थित बालाजी ट्रेडर्स से 20520 बिट्टू ब्रांड रस्क का नमूना लिया। यहां से टीम घांटी बाजार पहुंची, जहां एक मिठाई की दुकान से नमकी का नमूना ली।
विज्ञापन

टीमों ने शहरी इलाके में छोटी-बड़ी सभी दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान त्योहार के लिए संग्रहित तथा बिक्री किए जाने वाले खाद्य पदार्थों, मैदा, सूजी, चिप्स, पापड़, कचरी आदि का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। साथ ही विक्रेताओं को खाद्य पदार्थों, रंग, उनके लेबल, बेस्ट बिफोर तथा संग्रहण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed