{"_id":"611ea7648ebc3e79a37ee44f","slug":"food-safety-department-raid-in-shops-deoria-news-gkp406104793","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा टीम ने कई दुकानों पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा टीम ने कई दुकानों पर मारा छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा टीम ने कई दुकानों पर मारा छापा
देवरिया। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सचल दल ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कुल तीन खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए। लगभग 15 किलोग्राम दूषित मिठाइयों को नष्ट कराया।
देवरिया स्थित मोती महल स्वीट हाउस से तैयार बूंदी का नमूना एकत्रित किया गया। सलेमपुर बाजार के मंगलम स्वीट एंड बेकर से छेना मिठाई का नमूना लिया गया। वहीं मधुर स्वीट से बूंदी के लड्डू का नमूना एकत्रित किया गया। लिए गए नमूने को विश्लेषण लिए झांसी प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है। टीम ने बाजार में दूषित पाई गई कुल 15 किलोग्राम छेने की मिठाई को नष्ट कराया। दुकानदारों को खाद्य परिसर में सफाई रखने के निर्देश दिए गए। रक्षाबंधन के पर्व पर ज्यादा रंगीन एवं दूषित मिठाइयों की बिक्री न किए जाने को कहा गया। आमलोगों को ज्यादा रंगीन मिठाइयों के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र, संदीप कुमार श्रीवास्तव, रंजन कुमार श्रीवास्तव, अजय त्रिपाठी, सुरेश कुमार, मनीष मल्ल शामिल रहे।