फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Food mobile team inspected Kasturba Gandhi schools, took eight samples

Deoria News: खाद्य सचल दल ने कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का किया निरीक्षण, आठ नमूने लिए

Fri, 16 Feb 2024 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Food mobile team inspected Kasturba Gandhi schools, took eight samples
- टीम ने विद्यालयों में साफ सफाई, किचन एवं पके पकाए भोजन काे जांचा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में साफ सफाई, किचन एवं पके पकाए भोजन का बृहस्पतिवार को निरीक्षण खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सचल दल ने किया। चार विद्यालयों से आठ नमूने लिए। साथ ही छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

सदर तहसील के कस्तूरबा गांधी विद्यालय मिश्रौलिया में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव ने किचन का निरीक्षण किया। वहां पर तैयार सब्जी एवं पके हुए चावल का नमूना एकत्र किया गया। यहां बालिकाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसी प्रकार कस्तूरबा विद्यालय खोराराम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानवेंद्र ने तैयार सब्जी एवं पके चावल का नमूना लिया और सफाई सत्र का आयोजन किया गया। सलेमपुर तहसील के रुपई भटनी कस्तूरबा गांधी विद्यालय में खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा ने रोटी एवं तैयार सब्जी का नमूना एकत्र किया।यहां विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा से अवगत कराया गया। भाटपाररानी तहसील के फुलवरिया रोड स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने पकी दाल एवं सब्जी का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed